संदेश

"बीज से बगिया तक: बच्चों को पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में मार्गदर्शन"

चित्र
आज के इस बढ़ते दौर में पर्यावरण का हास्र सम्पूर्ण मानव जाती के लिए एक चिंताजनक विषय है।  हमारा कर्त्तव्य है हम इसकी रक्षा करें इसी संदर्भ में राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा स्कूली बच्चों के साथ पर्यावरण संरक्षण पर यह कार्य किया गया।  जिसमे लगभग 42 स्कूल थे। हमारा पर्यावरण हमे प्राकर्तिक संसाधन, ऑक्सीजन, जल, भूमि, और अन्य चीजों से पोषित करता है हालांकि आजकल तेजी से बढ़ती जनसँख्या , प्रदूषण और मानवीय घटको के कारण हमारे पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। ऐसे में हमे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाने की जरुरत है इस दिशा में स्कूलों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है क्योकि स्कूल बच्चों को शिक्षा और जागरूकता प्रदान करने का सबसे अच्छा ध्येय होते है।  आजकल स्कूलों में विभिन्न तरह के पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें से एक प्रमुख कार्यक्रम है बीज वितरण ! इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को विभिन्न प्रकार के बीज दिए जाते है ताकि वे इन्हे घर पर लगाकर स्वयं अपने परिवेश को हरा भरा बना सकें। इस प्रकिर्या के दौरान बच्चों को यह समझाया जाता है की पेड़ पौधे...

"ग्रामीण महिलाओं की सशक्तिकरण यात्रा: जीवन कौशल और उद्यमिता का प्रभाव"

चित्र
आज के युग में महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं बल्कि एक आवश्यकता  बन चुका है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाऐं सामाजिक और आर्थिक रूप में पिछड़ी हुई है। और उनके पास संसाधनो की कमी होती है हालांकि समय के साथ यह बदलाव आ रहा है और महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में से एक महत्वपूर्ण पहल है " जीवन कौशल और उद्यमिता विकास कार्यक्रम " जो ग्रामीण महिला के जीवन में बदलाव लाने का एक प्रभावी तरीका बन चुका है। राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के साथ जीवन कौशल और उद्यमिता विकास कार्यक्रम अति उत्साह के साथ करवाए जा रहे है।  ग्रामीण महिलाओं के लिये जीवन कौशल और उद्यमिता विकास की आवश्यकता अत्यंत महत्व पूर्ण है अधिकांश ग्रामीण महिलाऐं सिमित शिक्षा और संसाधनो के कारण अपनी पूरी क्षमता का उपयोग नहीं कर पाती है। जीवन कौशल का मतलब केवल बुनियादी शिक्षा और प्रबंध से नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता , आत्मविश्वास और समस्या को हल की क्षमता विकसित करने से है वही उद्यमिता विकास उन्हें अपने हुनर को पहचानने और उससे आर्थिक सशक्त...

"व्यावसायिक प्रगति और जीवन कौशल: ब्यूटी पार्लर महिलाओं के लिए सशक्तिकरण"

चित्र
सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के कौशल विकास हेतु राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया। आज के युग में महिलाऐं हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है ब्यूटी पार्लर का क्षेत्र भी इससे अलग नहीं है जहाँ महिलाऐं अपनी मेहनत और कौशल से न सिर्फ अपने परिवार को सशक्त कर रही है बल्कि अपने सपनों को भी साकार कर रही है।  हालांकि यह यात्रा कभी भी आसान नहीं होती। इन महिलाओं को अपने काम में सफलता प्राप्त करने के लिए सिर्फ तकनीकी कौशल ही नहीं बल्कि जीवन कौशल की भी आवश्यकता होती है इसी आवश्यकता को समझते हुये कई संस्थाये ब्यूटी पार्लर की महिलाओं के लिये " जीवन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम " आयोजित करती है जो उनकी सफलता के रास्ते को और भी आसान बनाता है।  संस्थान का मानना है इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पार्लर की महिलाओं को उनके व्यवसाय और व्यक्तिगत विकास में सफलता और सहायता प्रदान करता है।  प्रत्येक महिला को अपने व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने के लिए तकनीकी कौशल ही नहीं बल्कि व्यावसायिक और जीवन कौशल की भी जरुरत होती है।  ये कौशल उन्हें अपने क...

"गणतंत्र दिवस की असली शक्ति: बच्चों के साथ मिलकर राष्ट्रीय भावना का उत्सव"

चित्र
गणतंत्र दिवस  भारत के इतिहास का एक अहम् दिन है इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था और तब से हर साल इस दिन को हम पूरे देशभर में गर्व और सम्मान के साथ मानते है।  इस दिन का महत्त्व केवल संविधान के लागू  होने तक  सिमित नहीं है । बल्कि  यह हमें हमारे  अधिकारों, कर्तव्यों  और स्वतंत्रता  की याद भी दिलाता है। गणतंत्र दिवस के आयोजन मुख्य रूप से राजपथ पर होने वाली भव्य परेड से जुड़े होते है। राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा इस दिन को खास बनाने के लिए स्ट्रीट , झुग्गी-झोपड़ी, स्लम, निचली बस्तियों के बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाने से न केवल बच्चों में देश भक्ति की भावना जाग्रत होती है बल्कि यह समाज में समानता और भाईचारे का सन्देश भी देता है।  सड़क के किनारे रह रहे इन बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाने का मुख्य कारक है जैसे देशभक्ति का संचार, समाज में एकता का सन्देश, सीखने का अवसर, समाज के कमजोर वर्गों के साथ मनाना न केवल बच्चों में देशभक्ति का भाव जाग्रत करता है।  बल्कि यह हमे एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र बनने के लिए भी प्रेरित करता है।  इस...

"गणतंत्र दिवस: ब्यूटी पार्लर महिला श्रमिकों के लिए सशक्तिकरण और सामाजिक बदलाव की दिशा"

चित्र
" गणतंत्र दिवस " का दिन हमारे देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण तारीख है  ।  जब गणतंत्र दिवस के रूप में हम भारतीय लोकतंत्र और स्वतंत्रता का सम्म्मान करते है इस दिन का महत्व केवल राष्ट्रीय ध्वज के साथ नहीं जुड़ा होता , बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन और विकास की दिशा में उठाये गए क़दमों को भी प्रतिबिंबित करता है। इसी दिन ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली महिला श्रमिकों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया , जो न केवल उनके कौशल में वृद्धि करने के लिए था ! बल्कि उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से भी था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ब्यूटी पार्लर की महिलाओं के कौशल विकास प्रदान करना है और उन्हें अपने अधिकारों, स्वाबलंबन और आत्मविश्वास के बारे में जागरूक करना था।  राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा इस प्रशिक्षण के मुख्य पहलु है जैसे प्रोफेशनल स्किल्स में वृद्धि, आत्मनिर्भरता और स्वाबलंबन , स्वास्थ्य और सुरक्षा, मानसिक और सामाजिक सशक्तिकरण है। इस कार्यक्रम में महिलाओं के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गए।  जिसमें सभी ने अति उत्साह के ...

"गणतंत्र दिवस: महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरणा और नए अवसरों की शुरुआत"

चित्र
गणतंत्र दिवस का दिन हमारे लिए केवल राष्ट्रीय उत्सव का दिन नहीं है बल्कि यह लोकतंत्र और स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में हमारी सामाजिक और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों की याद भी दिलाता है। इस दिन को मनाने के लिये जब हम इसे महिलाओं के साथ जैसे गारमेंट्स मेकिंग जैसे व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते है। तो इसका महत्त्व और भी बाद जाता है। यह महिलाओं को न केवल उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक करता है बल्कि उन्हें अपने आत्म सम्मान, आत्मनिर्भरता और समाज में अपनी भूमिका को समझने के लिए भी प्रेरित करता है।  महिलाओं के साथ गणतंत्र दिवस मनाने के महत्त्व निम्न है ! आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम, संविधान और अधिकारों की समझ, कौशल विकास और आत्मविश्वास, समाज में समानता और सामाजिक उत्थान, प्रेरणा और उत्साह आदि महत्व हमें देखने को मिलती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उनके कार्यक्षेत्र में दक्षता और आत्मविश्वास प्रदान करना है। इस कार्यक्रम में अब लगातार महिलाओं की भागेदारी बढ़ रही है। इन प्रशिक्षण से उन्हें कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते है जैसे तकनीकी कौशल में सुधार , समाज मे...

"छोटे प्रयास, बड़ा बदलाव : बच्चों में पर्यावरण संरक्षण की भावना का निर्माण"

चित्र
स्पैरो हाउस स्कूल को देने हेतु राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा जो पर्यावरण संरक्षण और वन्य जीवों की रक्षा के लिये एक अनूठी पहल की, जो न केवल शिक्षा का हिस्सा बल्कि समाज को जागरूक करने का एक प्रभावी तरीका साबित हुई है। बंया पक्षी को बचाने हेतु चिड़ियाघर वितरण इस कार्यक्रम ने छात्रों, शिक्षकों और समुदाय के बीच पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का अहसास करवाया है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से बच्चों में प्रकर्ति और वन्य जीवों के प्रति सहानभूति और संरक्षण की भावना पैदा करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। चिड़ियाघर बंया पक्षी का एक छोटा सा घर है जो उनकी प्रजातियों को संरक्षित करने व् आश्रय प्रदान करता है ताकि इस प्रजाति को बचाया जा सकें और पर्यावरण के प्रति लगाव को सशक्त बनाया जाये ,यह एक सामाजिक कार्य है।  इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उनकी जानवरों से देखभाल उनके भोजन और सुरक्षा में कोई कमी न हो। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह समझाया की सिर्फ चिड़िया घर देकर बंया पक्षी को बचाना नहीं अपितु प्राकर्तिक संशाधनों और वन्य जीवों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी हमारी है बच्चों को यह ...