"व्यावसायिक प्रगति और जीवन कौशल: ब्यूटी पार्लर महिलाओं के लिए सशक्तिकरण"

सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के कौशल विकास हेतु राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया। आज के युग में महिलाऐं हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है ब्यूटी पार्लर का क्षेत्र भी इससे अलग नहीं है जहाँ महिलाऐं अपनी मेहनत और कौशल से न सिर्फ अपने परिवार को सशक्त कर रही है बल्कि अपने सपनों को भी साकार कर रही है।  हालांकि यह यात्रा कभी भी आसान नहीं होती। इन महिलाओं को अपने काम में सफलता प्राप्त करने के लिए सिर्फ तकनीकी कौशल ही नहीं बल्कि जीवन कौशल की भी आवश्यकता होती है इसी आवश्यकता को समझते हुये कई संस्थाये ब्यूटी पार्लर की महिलाओं के लिये " जीवन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम " आयोजित करती है जो उनकी सफलता के रास्ते को और भी आसान बनाता है। 


संस्थान का मानना है इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पार्लर की महिलाओं को उनके व्यवसाय और व्यक्तिगत विकास में सफलता और सहायता प्रदान करता है।  प्रत्येक महिला को अपने व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने के लिए तकनीकी कौशल ही नहीं बल्कि व्यावसायिक और जीवन कौशल की भी जरुरत होती है।  ये कौशल उन्हें अपने काम को सफलतापूर्वक संभालने में मदद करते है और उनके व्यक्तिगत व्यवहार को भी बेहतर बनाते है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की कुछ विशेषताये है जैसे व्यावसायिक कौशल शिक्षा, समय और तनाव का प्रबंधन, नेतृत्व और संचार कौशल, अपने आप को पहचानना और विश्वास आदि इसके मुख्य उद्देश्य है। 


संस्था ब्यूटी पार्लर की महिलाओं के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती है तो उनका उद्देश्य सिर्फ व्यावसायिक प्रगति नहीं बल्कि समाज में महिलाओं के स्थान को भी सुधारना होता है।  संस्था महिलाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए एक मंच प्रदान करती है जहाँ उन्हें सिर्फ तकनीकी कौशल नहीं बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए जरूरी कौशल भी सिखाये जाते है। 


ब्यूटी पार्लर की महिलायें सिर्फ अपने काम के लिए नहीं बल्कि अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए भी जीवन कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका है अपने सपनों को साकार करने का, अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक चलाने का और अपने जीवन के नए दिशा के कदम में बढ़ाने का हौसला देता है। जब महिलाऐं अपने कौशल से खुद को पहचानती है तब उनकी सफलता का सफर और सफल हो जाता है।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Believe in Humanity....

BE FREE; Happy Period with Sanitary Napkins!!

The Victory !! Dussehra Mahotsav !!