संदेश

एहसास लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सर्दी में राहत, मानवता के साथ: जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण

चित्र
  राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा सर्दी के मौसम में समाज के सबसे जरूरतमंद वर्गों की सहायता हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल के अंतर्गत स्ट्रीट, स्लम क्षेत्रों में रहने वाले लोग, बेघर, अनाथ, बेसहारा, गरीब, विकलांग, निर्धन, मंदबुद्धि तथा अकेली महिलाओं को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। ठंड के मौसम में जब तापमान गिर जाता है, तब इन वर्गों के लिए जीवनयापन अत्यंत कठिन हो जाता है। ऐसे में यह कार्यक्रम उनके लिए राहत और सुरक्षा का माध्यम बना। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद लोगों की पहचान की और उन्हें कंबल प्रदान किए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी। इस अवसर पर संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि सर्दी के मौसम में पर्याप्त गर्म वस्त्र न होने के कारण कई लोग बीमारियों का शिकार हो जाते हैं, जिससे उनका जीवन संकट में पड़ जाता है। कंबल वितरण का उद्देश्य केवल ठंड से बचाव ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों को यह एहसास दिलाना भी है कि समाज उनके साथ खड़ा है। इस पहल के माध्यम से समाज में मा...

खुशी को सशक्त बनाना : होली और दोस्ती के बंधन बढाना

चित्र
  होली रंगों का त्यौहार है। सभी रंग हमें जीवन के एहसासों का अनुभव करते हैं और यह बताते हैं कि हर रंग जीवन में क्या अहमियत होती है। यह मिलन का त्यौहार है सभी आपसी प्रेम भाव सौहार्द्र से मिलते हैं। इस त्यौहार में बच्चे अधिक उत्साहित होते हैं और प्रेम पूर्वक इसे से मनाते हैं। समाज में कुछ वंचित वर्ग या गरीब बच्चों को यह सब नहीं मिल पाता है। इसलिए राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा हर वर्ष स्टीट व स्लम एरिया के बच्चों के साथ यह कार्यक्रम बड़ी धूमधाम उत्साह के साथ मनाया जाता है ताकि हर बचपन को उसके बचपन का एहसास हो सके और वो जिंदगी के हर क्षण का आनंद प्राप्त कर सके। राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान की टीम सर्वप्रथम स्ट्रीट व स्लम एरिया में जाकर बच्चों को एकत्रित करती है। फिर सभी को यथास्थान पर बिठाकर उनके साथ विभिन्न सास्कृतिक मनोरंजन कार्यक्रम किए हैं, जिसमें बच्चों को होली त्यौहार के बारे में बताया जाता है। वह उसके महत्व को समझाया जाता है। संस्था फिर बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, मिठाई में अन्य चीजों का वितरण करती है। इस में यह भी समझाया जाता है कि हमें की होली के त्योहार पर हानिकारक ...