संदेश

जल स्वच्छता लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विद्यालयों को सशक्त बनाना: जल शोधन प्रणाली स्थापित करना

चित्र
मेरा नाम विशाल गुप्ता है मैं एक अध्यापक हूँ और पास के पींसागन गाँव में रहता हूँ | राजस्थान में एक ओर जहाँ पानी न होने की समस्या विघमान है वही कही पीने योग्य पानी में फ्लोराईड बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है | जिससे दातों व हड्डीयों के बहुत सारे रोग उत्पन्न हो जाते हैं | लगातार इसके सेवन से बहुत बीमार पड़ जाते हैं व क ई बार इससे मृत्यु तक हो जाती है | भारत सरकार द्वारा इस संदर्भ में कई जल स्वच्छता व जल संरक्षण के कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं | हमारे स्कूल प्रांगण में पहले हैडपम्प से पीने योग्य पानी लिया जाता था जिसको सभी बच्चे व स्कूल प्रशासन पीने में काम लेता था | उस जल में ना तो कोई खनिज लवण थे नाजल जैसी स्वच्छता थी इसके सेवन से आये दिन कोई ना कोई बीमार पड़ जाता था | पानी में फ्लोराईड युक्त था जिसके कारण हड्डियों के रोग व दातों में दर्द की समस्या बढ़ गई थी | फिर स्कूल प्रशासन ने इस समस्या से उबरने हेतु सामाजिक कार्य कर रही राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान संस्था से सम्पऺक किया व इस समस्या से संस्था प्रतिनिधीयों को अवगत करवाया | संस्था द्वारा आश्वासन दिया कि इस समस्या का शीध्र समाधान वो क