"अच्छे और बुरे स्पर्श की जागरूकता: बच्चों के लिए एक जरूरी शिक्षा"

राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा सामाजिक क्षेत्र के कई विषयों पर सकारात्मक कार्य किये जाते है। जो समाज को प्रेरणा देने के साथ समाज में बदलाव की दिशा को निर्धारित करता है। ऐसा ही एक विषय को लेकर संस्था द्वारा झुग्गी झोपडी, स्लम, स्ट्रीट ,व् गन्दी बस्तियों म रहने वाले बच्चों के साथ संस्था ने अच्छा स्पर्श व बुरा स्पर्श  कार्यक्रम करवाया जाता है जो इनके शरीर में बदलाव और रहन सहन की समस्त जानकारिया देता है। जो बच्चों को सजग व् जागरूक करता है जो इनके लिए अति आवश्यक होता है। क्योकि यह सभी बच्चे प्राथमिक शिक्षा व् अन्य विषयों की जानकारी से अनभिज्ञ होते है। यहाँ तक यह जानकारी कई बच्चों का भविष्य व् जान माल बचाने में मदद करती है और समाज की नकारात्मक द्रष्टि से इनको सुरक्षा की एक दीवार बनकर खड़ी होती है। 


यहां संस्था प्रतिनिधियों द्वारा सभी बच्चों को एक स्थान पर एकत्रित कर उनको पोस्टर, सेल्फी, व्याख्यान, गेम, सवाल-जवाब, और कई साधनो से समझाया व् जानकारी दी जाती है। और साथ ही उनके साथ भिन्नता पूर्वक बातचीत के दौरान वहां की स्थिति का विवरण लिखा जाता है व् समझा जाता है ताकि उसका निराकरण किया जा सकें। उन्हें अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में समझाया जाता है। और उनको जागरूक व् सजग बनाया जाता है। जीवन के रास्तों को सुलभ बनांने हेतु इन बच्चों को शिक्षा के रूप में यह कार्यक्रम करवाया जाता है। अगर आपको कोई टच करता है और आपको अच्छा लगता है या स्नेह की अनुभूति होती है तो यह गुड़ टच है। और अगर यहीं टच आपको असहज महसूस करवायें तो यह बुरा टच या स्पर्श है। 


इससे निजात पाने के लिए आपको अपने परिवार में इस सम्बन्ध में बात करनी चाहिए और उस व्यक्ति के बारे में पूरा बताया जाए ताकि उस व्यक्ति से सावधान रहा जाए। और बच्चों को यह आत्मविश्वास जगाये अगर आप सही हो तो आपको किसी से डरने की जरुरत नहीं है। अपने बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार कोई करे की वो झिझके नहीं ! अजनबी व्यक्तियों के साथ कोई वार्ता का प्रतिउत्तर न दें। यह सभी बातें हमे समाज के सामने रखनी पड़ेगी तभी हम इस प्रकार से हो रही दुर्घटनाओं पर लगाम कस सकें और सुरक्षित जीवन यापन कर सकेंगे। राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा अधिक से अधिक यह कार्यक्रम करवाये जा रहे है ताकि समाज के इस वंचित परिवारों के बच्चों को इसका लाभ प्राप्त हो सकें और महत्वपूर्ण जानकारियां इनको मिल सके।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ग्रामीण आंगनबाड़ी बच्चों के लिए शिक्षा की ओर एक कदम: RSKS India द्वारा ड्रेस और स्टेशनरी वितरण"

"सिलाई से स्वावलंबन तक: ग्रामीण महिलाओं की नई उड़ान"

Stand Together Against COVID-19