"उभरती महिलाएं: बेहतर कल के लिए कौशल में वृद्धि"


राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा shg की महिलाओ के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में क्षमता निर्माण कार्यक्रम किये गए जिसका  उद्देश्य इन महिलाओं को प्रभावी रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है । जिसमे यह अपना आर्थिक सशक्तिकरण  मजबूत बना  सके। और  अपने  महिला अधिकारों  का उपयोग  कर सकें। और  हमारे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें। इस कार्यक्रम माध्यम से महिलायें व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से अपने जीवन को बेहतर  बनाने की  दिशा में एक आवश्यक  कदम है।  इस कार्यक्रम से महिलाये विभिन्न कौशलों को हासिल करती है जो उन्हें अपने परिवार की भलाई के लिए बल्कि समाज में एक सक्रिय सदस्य बनाने में भी मदद करती है। 


इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य और महत्व महिलाओं को आत्मसम्मान निर्भरता की दिशा में आगे कदम बढ़ाना ,लीडरशीप और सामूहिक निर्णय निर्माण की विचारधारा को प्रबल करना है। क्षमता निर्माण कार्यक्रम में महिलाओं को नेतृत्व के गुण ,टीमवर्क और संघर्ष समाधान के कौशल सिखाये जाते है। इसमें इन महिलाओं के कौशल को सही करके रोजगार के नए अवसर प्रदान करता है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बना सकें और उसकी आय में बढ़ोतरी हो सकें। संस्था के द्वारा महिलाओं के लियें क्षमता निर्माण कार्यक्रम न केवल उनके व्यक्तिगत विकास के लिए भी आवश्यक है बल्कि यह समुदाय और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक प्रभावी माध्यम भी है। 


जब महिलाये सशक्त होती है तो यह न केवल उनके परिवार बल्कि पुरे समाज को लाभ पहुँचाता है इस कार्यक्रम में न केवल महिलाये आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती है बल्कि वे सामाजिक , राजनैतिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में भी अपनी भूमिका को सशक्त बना सकती है। इसलिये shg महिलाओ के लिये क्षमता निर्माण कार्यक्रम करवाया जाता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को अपनी सामाजिक स्थिति और समान अधिकारों का अहसास होता है वे अपने परिवार और समाज में सकारात्मक बदलाव लाती है जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और क़ानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह कार्यक्रम न केवल महिलाओं व्यावसायिक और नेतृत्व कौशल प्रदान करते है बल्कि उन्हें आत्मविश्वास, सामाजिक सम्मान और आर्थिक स्वत्रन्ता की दिशा में मार्गदर्शन भी करते है। वास्तव में इस कार्यक्रम के द्वारा महिलाओं का जीवन परिवर्तित हो रहा हैं। और हमारे समाज में प्रकाश की किरण चारों और उजाला कर हमे मजबूत स्थिति प्रदान कर रही है।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Believe in Humanity....

BE FREE; Happy Period with Sanitary Napkins!!

The Victory !! Dussehra Mahotsav !!