संदेश

सत्य लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पाठशाला में गांधी जयंती उत्साह एवं रचनात्मक गतिविधियों के साथ

चित्र
राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान (RSKS इंडिया) द्वारा संचालित पाठशाला में गांधी जयंती का कार्यक्रम उत्साह, उमंग एवं रचनात्मक गतिविधियों के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन, उनके आदर्शों तथा देश के प्रति उनके योगदान से परिचित कराना था। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को सत्य, अहिंसा, सादगी, स्वच्छता और अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों को समझने तथा उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को महात्मा गांधी जी के जीवन परिचय, स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा उनके विचारों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को अपने जीवन का आधार बनाया और इन्हीं सिद्धांतों के माध्यम से समाज में बड़े बदलाव लाने का मार्ग दिखाया। बालिकाओं को समझाया गया कि सत्य बोलना, दूसरों के प्रति सम्मान रखना, सभी के साथ समान व्यवहार करना और कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखना अच्छे व्यक्तित्व के महत्वपूर्ण ग...

दशहरा महोत्सव कार्यक्रम

चित्र
सत्य हमेशा सत्य ही रहता है और सत्य ही सदा विजयी होता है ! हमारे हिन्दू समाज में दशहरा महोत्सव एक अहम् स्थान रखता है इस दिन असत्य पर सत्य की जीत हुई और उस असत्य रूपी रावण का पुतला जलाकर हम सभी भगवान् राम जी के सत्य का परचम हर जगह फैलाते है ! राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा हर वर्ष गरीब, झुग्गी झोपडी, स्लम एरिया, निचली बस्ती व् पाठशाला के बच्चों के साथ बड़े धूमधाम से यह विजयी पर्व मनाया जाता है ! जिसमे बड़े हर्षोउल्लास के साथ बच्चो का नाट्य अभिनय भी करवाया जाता है और रामायण के प्रमुख किरदारों को सबके सामने पेश किया जाता है और हमारे समाज में एक आदर्श स्थापित किया जाता है ! यह हमे सदा सत्य की शिक्षा देता है क्योकि जीवन में सत्य कभी हारता नहीं और इसका प्रकाश हमारे जीवन में सदा प्रकाश ही प्रकाश भर देता है !  गरीब बच्चो के साथ इस पर्व को मानने का आंनद कुछ अलग सा होता है ये वंचित बच्चे हमेशा ऐसे कार्यक्रम के लिए अति उत्सुक होते है और अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन प्रस्तुत करते है ! जो उनके भाव भगिमाओ से प्रतीत होता है व् सभी को लुभाता है ! बच्चों के इस उत्साह से सभी आकर्षित होते है ! और इस क...