मच्छरदानी वितरण से गरीब परिवारों को मलेरिया से बचाव
राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान (RSKS इंडिया) द्वारा बारिश के मौसम में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और जरूरतमंद परिवारों की सुरक्षा के उद्देश्य से मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के अंतर्गत स्ट्रीट, स्लम तथा झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और वंचित परिवारों को मच्छरदानी वितरित की गई। बारिश के मौसम में जगह-जगह पानी जमा होने के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे मलेरिया, डेंगू एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में RSKS इंडिया की यह पहल गरीब परिवारों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान परिवारों को मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि घर के आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर, गमले, पुराने टायर और खुले बर्तनों में पानी को नियमित रूप से साफ करें तथा रात में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। विशेष रूप से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और परिवार के अन्य सदस्यों को मच्छरों से सुरक्षित रखने के लिए नियमित रूप से मच्छरदानी का इस्ते...