संदेश

उमंग लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

संस्कृति, संस्कार और खुशियों के साथ दशहरा उत्सव का आयोजन

चित्र
  राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान (RSKS इंडिया) द्वारा स्ट्रीट, स्लम, झुग्गी-झोपड़ी एवं बस्ती क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों के साथ दशहरा महोत्सव उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को खुशियाँ प्रदान करना, उन्हें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना तथा उनकी रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था। इस आयोजन में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से त्योहार की खुशियों को साझा किया। कार्यक्रम ने बच्चों को एक आनंदमय वातावरण प्रदान किया, जहाँ उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और सामूहिक रूप से उत्सव मनाने का अवसर मिला। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को दशहरा पर्व के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि दशहरा बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों के बारे में बताते हुए बच्चों को सत्य, ईमानदारी, साहस, अनुशासन तथा दूसरों के प्रति सम्मान रखने की प्रेरणा दी गई। बच्चों को समझाया गया कि जीवन में...

"विविधता में एकता : क्रिसमस दिवस पर महिला शक्ति के साथ स्नेह मिलन कार्यक्रम"

चित्र
हमारा देश विभिन्न संस्कृति, भाषा, धर्म, त्योहारों का देश है यहाँ हर दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है हजारों विविधताये होने के बाद में हमारा देश एकता की एक डोर में बंधा है जहाँ जाति- पाँति या मान्यतायें न देखकर सभी का आदर किया जाता है और सभी धर्मों के त्यौहार मिल जुल कर हंसी बहुत हर्षोउल्लास के साथ मनाये जाते है।  इसी क्रम में राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान के द्वारा ग्राम खापरी में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र पर सभी प्रशिणार्थी महिलाओं के साथ क्रिसमस दिवस कार्यक्रम अति उत्साह के साथ मनाया गया। यह स्नेह, मिलन का कार्यक्रम है जिसमें सभी महिलाओं ने हिस्सा लिया।  संस्था द्वारा कार्यक्रम में सभी महिलाओं के साथ विभिन्न सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम किये गए जिसमें रंगोली बनाना, एकल नृत्य मंचन, ग्रुप डांस, सांता क्लॉज द्वारा केक काटना व् उपहार वितरण करना व् सभी गतिविधियां पूर्ण हो जाने के बाद नाश्ते व् मिठाई का सभी में वितरण भी किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी में हमारी भारतीय संस्कृति व् त्यौहार की विशेषतायऐ बताने और नीरसता भरे जीवन में उत्साह की लहर का संचालन करने हेतु रखा। जिसमे सभी महिला...