संदेश

राशन कार्ड लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सामाजिक न्याय की दिशा में - निराश्रित और निशक्त व्यक्तियों के लिए सहायता

चित्र
राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा गांव-गांव में निशक्त,असहाय, विकलांग, अपाहिज, नेत्रहीन, बेसहारा, विधवा महिलाऐं, कुष्ठ रोगियों व गरीब निराश्रित व्यक्तियों के लिए बहुत सारे कार्य किए जाते हैं जो समाज में माननीय सेवा को दर्शाता है। इस वर्ग में सभी लोगों को किसी न किसी मदद या आवश्यकता की जरूरत है। किसी के लिए किया गया एक छोटा सा कार्य उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उन्हें नई राहें अग्रसर करता है। राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान की टीम द्वारा इस कार्य को बेहद रूचि पूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाता है जिसमें इन वर्ग के लोगों का पहले सर्वे किया जाता है। फिर इनको क्रमबद्ध तरीके से रखकर उनकी आवश्यकताओं की जानकारियां ली जाती है और उनकी मदद की जाती है। संस्था द्वारा अभी तक 367 दिव्यांग लोगों के साथ मिलकर उनके कई दस्तावेज पूर्ण करवाये जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, पहचान पत्र, भामाशाह कार्ड, आरोग्य कार्ड, जन आधार कार्ड, विकलांगता प्रमाण पत्र आदि बनवाए गए हैं। संस्था ने सर्वे के दौरान पाया ऐसे बहुत से दिव्यांग है जिनके पास मूलभूत कागजात भी उपलब्ध नहीं है। इसके ना होने से उनको जरूरत के हिसाब से मिलने