संदेश

औद्योगीकरण लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आओ वृक्षारोपण कर हम धरती का शृंगार करे

चित्र
मानवीय स्वार्थ व् कुछ लालच के लिए इंसान द्वारा लगातार धरती का विदोहन किया जा  रहा है ! बड़े पैमाने पर औद्योगीकरण के चलते वृक्षों  की अंधाधुंध कटाई हो रही है ! जिसके परिणामस्वरूप धरती का तापमान प्रति वर्ष बढ़ता जा रहा है और जलवायु व् मानसून परिवर्तन हो रहा है ! जगह जगह पानी से तबाही आ रही है लगातार  मिटटी का कटाव हो रहा है ! जैवीय परिवर्तन हो रहा है व् कई विनाशकारी घटनायें जन्म ले रही है ! भूकंप ,सुनामी , तूफ़ान , बाड़ें , शिला स्खलन , व् मानव अनियंत्रित आपदाये हमे नुक्सान पंहुचा रही है ! जिसमे एक बड़ी मात्रा में जन धन की हानि हो रही है ! इसका सिर्फ एक कारण है हमारी धरती से वृक्षो का विनाश करना एक दिन हमारे लिए इस धरती पर प्राणदायक वायु लेना बहुत कठिन हो जायेगा और मानव अपना  विनाश  स्वय अपने हाथों से अंजाम देगा ! राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा इस अत्यंत चिंताजनक विषय पर आम जनों के साथ कई कार्यक्रम किये जा रहे है ! जिसमे वार्ता , संगोष्ठियां , रैली , प्रतियोगिताएँ ,शिक्षा सम्बंद्दी सामग्री वितरण व् कई और भी कार्य इसमें शामिल है!  स्कूली छात्र छात्राये , ग्रामीण कास्तकार , मजदुर वर्ग , क

पर्यावरण संरक्षण: बच्चों के साथ एक नए दौर की शुरुआत

चित्र
पर्यावरण का आशय परिवेश से है। दूसरे शब्दों में कहें तो पर्यावरण अर्थात वनस्पति प्राणियों और मानव जाति सभी संजीवों और उनके साथ संबंधित भौतिक परिसर को पर्यावरण कहते हैं। वास्तव में पर्यावरण में वायु,जल, भूमि, पेड़, पौधे ,जीव जंतु ,मानव व उसकी विविध गतिविधियों के परिणाम आदि सभी का समावेश होता है। आज धरती पर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। वैज्ञानिक उपलब्धियों से मानव इस संतुलन की उपेक्षा कर रहा है। जनसंख्या वृद्धि, औद्योगीकरण एवं शहरीकरण व पेड़ों की अंन्धाधुन्ध कटाई इस मुख्य समस्या है। राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान के माध्यम से अजमेर के हम 13 गांव के सरकारी स्कूलों में उनके बच्चों के साथ पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में बताया गया कैसे पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है जिसका दुष्परिणाम हम सब मानव जाति पर तीव्र रूप से पड़ रहा है। हमें वृक्ष,जल, वनस्पति, नदी, सिंचाई  युक्त भूमि, व कृषि सबका ध्यान रखना होगा। पर्यावरण कैसे हमें जीवन देता है और हमारे जीवन प्रणाली में सहयोग करता है। वायु प्रदूषण, जल, प्रदूषण, मृदा प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण यह सभी हमारे पर्यावरण को खोखला बना रहे हैं। इ