संदेश

बेसहारा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सर्दी में राहत, मानवता के साथ: जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण

चित्र
  राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा सर्दी के मौसम में समाज के सबसे जरूरतमंद वर्गों की सहायता हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल के अंतर्गत स्ट्रीट, स्लम क्षेत्रों में रहने वाले लोग, बेघर, अनाथ, बेसहारा, गरीब, विकलांग, निर्धन, मंदबुद्धि तथा अकेली महिलाओं को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। ठंड के मौसम में जब तापमान गिर जाता है, तब इन वर्गों के लिए जीवनयापन अत्यंत कठिन हो जाता है। ऐसे में यह कार्यक्रम उनके लिए राहत और सुरक्षा का माध्यम बना। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद लोगों की पहचान की और उन्हें कंबल प्रदान किए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी। इस अवसर पर संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि सर्दी के मौसम में पर्याप्त गर्म वस्त्र न होने के कारण कई लोग बीमारियों का शिकार हो जाते हैं, जिससे उनका जीवन संकट में पड़ जाता है। कंबल वितरण का उद्देश्य केवल ठंड से बचाव ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों को यह एहसास दिलाना भी है कि समाज उनके साथ खड़ा है। इस पहल के माध्यम से समाज में मा...

"मानवता की मिसाल: सर्दी से बचाव हेतु बेघर और वंचितों के लिए कम्बल वितरण"

चित्र
एक मानव का दूसरे मानव के लिए किया गया कार्य मानवता कहलाता है।  जिसमे किसी अन्य व्यक्ति की सेवा या मदद शामिल है।  हमारे समाज में ऐसे कई बेघर लोग, वंचित, बेसहारा, अनाथ , सड़को के किनारे पर अपना जीवन यापन करते है उनके पास न तो रहने योग्य स्थान , खाने के लिए उपयुक्त भोजन एवं ओढ़ने व् पहनने के लिए वस्त्रों का अभाव रहता है।  जो किसी भी प्रकार से अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर पाने में असक्षम ही रहते है ऐसे बेघर, अनाथ, बेसहारा, मानसिक विकलांगता , पागल आदि को सर्दी से बचाने हेतु राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा कम्बल वितरण किया गया। शहर की सड़कों के किनारे, दुकानों के आस- पास, स्टेशन, बस स्टैंड, पर रह रहे लगभग 150 लोगों को सर्दी बचाव के लिए कम्बल बाँटे गए।  जो इस भयंकर सर्दी में उनको इससे बचाएँगे।  रात्रि में सर्दी का कहर कभी- कभी इनको मौत के मुँह में ले जाता है।  इस वर्ग को इस प्रकार की मदद की बहुत आवश्यकता होती है।  जो इनको जीवन बचाने में अपना सहयोग देती है।  राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा निर्धारित रुपरेखा के तहत गरीब लोगों की मदद की जाती है धर्म ...

आशा के कंबल: बेघरों को आराम प्रदान करना सहायतार्थ कार्य

चित्र
 राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा गरीबों की सहायतार्थ हेतु बहुत से कार्यक्रम चलाए जाते हैं जिनमें उनकी कुछ मदद कर उन्हें बचाव या किसी जरूरत को पूरा करके किया जाता है। इसी संदर्भ में रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड और पुल के आसपास फुटपाथ के पास जो बेघर, बेसहारा,अनाथ,गरीब लोग रहते हैं। उनको सर्दी से बचाव हेतु गर्म कंबल वितरण किए जाते हैं जिससे वह अपना बचाव कर सके और सर्दी के प्रकोप से बच सके । हमारा भारत एक विकासशील राष्ट्र है, परंतु आज भी कहीं ना कहीं गरीबी के कारण बहुत से लोग अपना दयनीय जीवन यापन कर रहे हैं। मानव का मानव की सहायतार्थ हेतु किया जाने वाला कार्य ही मानवता कहलाता है। भारत के उत्तरी पूर्वी इलाकों में सर्दी के समय यहां बहुत ठंड पड़ती है जिसमें संपन्न में मध्यम वर्ग के लोग अपना तो बचाव कर लेते हैं, परंतु गरीब, असहाय, बेसराहा ,अनाथ,विकलांग, बुजुर्ग लोग जो अपना जीवन फुटपाथ सड़क के किनारे बिताते हैं, उन्हें ठंड से कोई बचाव नहीं मिल पाता है। लेकिन ईश्वर की इस धरती पर किसी न किसी को निमित्त बनाकर जरूरतमंदों का ख्याल रखते हैं। वैसे तो गरीबों के लिए सभी मौसम दुखदाई होते हैं, परंतु ...