संदेश

स्वयं सहायता समूह लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बैंक लिंकज प्रोग्राम: ग्रामीण महिलाओं के वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम

चित्र
  RSKS इंडिया द्वारा ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूह (SHG) के सदस्यों के लिए बैंक लिंकज प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय क्षेत्र से जोड़ना और उन्हें अपने आर्थिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को बैंकिंग प्रणाली, बचत खाते, क्रेडिट सुविधाएँ और लोन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई। इसके माध्यम से महिलाओं को यह समझने में मदद मिली कि कैसे वे अपनी कमाई को सुरक्षित रख सकती हैं और भविष्य की योजनाओं के लिए निवेश कर सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान, बैंक अधिकारियों और वित्तीय विशेषज्ञों ने महिलाओं को बैंक खाते खोलने, डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं का उपयोग करने और सही वित्तीय निर्णय लेने की तकनीक सिखाई। महिलाओं ने स्वयं अपनी वित्तीय योजनाओं के बारे में चर्चा की और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस प्रोग्राम ने महिलाओं में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास पैदा किया, जिससे वे अपने परिवार और समुदाय में वित्तीय निर्णयों में सक्रिय भागीदारी कर सकें। RSKS इंडिया ने यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक महिला को व्यक्तिगत मार्गदर्शन मिल...

"जीवन कौशल विकास कार्यक्रम: महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव एक सशक्तिकरण पहल"

चित्र
जीवन को सुचारु रूप से व्यवस्थित ढंग से चलाने और सकारात्मकता कौशल को ग्रहण कर उसे अपनाकर जीवन की चुनौतियों को समाप्त करना जीवन कौशल कहलाता है ! इसमें जीवन को सरल और सहज बनाने पर जोर दिया जाता है ! जो हमको समय प्रबधन ,अच्छे विचारों की प्राप्ति , सम्बन्धों में आपसी सुधार , स्वयं को कौशल पूर्ण बनाना व् सहायक आदतों का एक मिला जुला रूप है यह सम्पूर्ण मानव जीवन को कार्य व्यवस्थित करता है और भविष्य की समस्याओँ का निस्तारण करने में हमारी सहायता प्रदान करता है ! राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहो में यह कार्यक्रम बड़ी सफलतापूर्वक करवाया जा रहा है ! 12 गांव की लगभग 155 महिलाओँ के 12 समूहों को यह प्रशिक्षण कार्यक्रम इसके साथ पुराण किया गया ! इस कार्यक्रम में सभी महिलाओ ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया !  राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान के संस्था प्रतिनिधियों द्वारा इसे और अधिक रुचिपूर्ण बनाने हेतु कई मनोरजक ज्ञानवर्द्धक खेलकूद के माध्यम से जीवन कौशलता का ज्ञान इनको देने का अचूक प्रयास किया ! जिसमे अधिकतम महिलाओं ने शिरक़त की इसके अलावा पोस्टर द्वारा , सेल्फी से, आपसी व...