संदेश

बालविवाह लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

“मेरा बचपन, मेरा अधिकार” – संदेश समाज तक

चित्र
 RSKS India द्वारा संचालित लाड़ो बालिका केंद्र में “मेरा बचपन, मेरा अधिकार” कार्यक्रम के तहत बालिकाओं ने अपने गांव में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करना और बालिकाओं में आत्मविश्वास तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। नाटक में बालिकाओं ने बाल विवाह, शिक्षा, समानता और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। बालिकाओं ने नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया कि प्रत्येक बच्चा सुरक्षित, शिक्षित और खुशहाल जीवन जीने का हकदार है। उनके प्रदर्शन में समाज में व्याप्त रूढ़िवादिता और बाल अधिकारों की अनदेखी को उजागर किया गया। दर्शकों में ग्रामीण लोग, अभिभावक और पड़ोसी शामिल हुए, जिन्होंने नाटक को देखकर बालिकाओं की प्रतिभा की सराहना की और बच्चों के अधिकारों के महत्व को समझा। यह नुक्कड़ नाटक केवल एक सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं था, बल्कि यह समाज को सकारात्मक संदेश देने का एक सशक्त माध्यम भी बना। बालिकाओं ने मंच पर अपनी भूमिका निभाते हुए दिखाया कि वे केवल समाज की संवेदनशील जागरूकता की वाहक ही नहीं, बल्कि परिवर्तन की छोटी-छ...

"शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से बाल विवाह की कुरीति को समाप्त करने का प्रयास"

चित्र
हमारे समाज की अशिक्षित, अर्द्धविकसित और दुष्टपरिणामों से भरी विचारधारा बाल विवाह है जहाँ एक मासूम को उस बलिवेदिका में धकेला जाता है। जिससे वो अभिग्नन है और इस विषय की कोई जानकारी प्राप्त नहीं है।  अशिक्षा, अज्ञानंता, अबोधता, गरीबी, लाचारी, विवशता और सामाजिक दबाव व् कुरीतियों की वजह से यह समाज में अपनी जड़ें अभी तक फैलाये हुए है। राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा शहर के झुग्गी झोपड़ी, स्लम एरिया, स्ट्रीट, गन्दी बस्तियों व् गरीब डेरों के बच्चो के साथ यह 1 दिवसीय बाल विवाह नियम और क़ानूनी जागरूकता कार्यक्रम किया गया।  जिसका उद्देश्य इस विषय पर उनको सम्पूर्ण जानकारियाँ देना है।  ताकि वो अपने भविष्य के प्रति सचेत , सजग व् सुरक्षित रह सके।  एशिया के कई देशों में बाल विवाह वहा के समाजों में अविकसशीलता का हिस्सा है।  जहा एक मासूम को समय से पहले इस दलदल में डाल दिया जाता है।  जिससे मानसिक, शारारिक, आर्थिक, सामाजिक, भौतिक व् मनोवैज्ञानिक विकास नहीं हो पाता है।  संस्थान द्वारा फिलिप चार्ट, सेल्फी, व् संबोधन , भाषण के माध्यम से बच्चों को इस विषय पर अवगत करवाया जा...