संदेश

महत्व लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शिक्षा से सशक्त बेटियाँ : एजुकेशन डे का प्रेरणादायक आयोजन

चित्र
  RSKS India द्वारा संचालित पाठशाला में बालिकाओं के साथ “बालिका शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम” के अंतर्गत एजुकेशन डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शिक्षा से जुड़े विभिन्न गतिविधियों, चर्चाओं एवं प्रेरणादायक सत्रों में हिस्सा लिया। एजुकेशन डे के दौरान बालिकाओं को शिक्षा के अधिकार, आत्मनिर्भरता और समाज में महिलाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बालिकाओं को बताया कि शिक्षा ही वह सबसे मजबूत माध्यम है, जो उन्हें आत्मविश्वासी और सशक्त बना सकता है। कार्यक्रम में कई प्रेरणादायक कहानियाँ और उदाहरण साझा किए गए, जिससे बालिकाओं में आगे बढ़ने और पढ़ाई जारी रखने की नई ऊर्जा दिखाई दी। कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं ने पोस्टर मेकिंग, भाषण, प्रश्नोत्तरी और समूह चर्चा जैसी रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चियों ने शिक्षा के महत्व को अपने विचारों में व्यक्त किय...

स्वस्थ बचपन, खुशहाल मुस्कान : स्ट्रीट किड्स के लिए हाइजीन किट वितरण अभियान

चित्र
RSKS India द्वारा स्वस्थ बचपन कार्यक्रम के अंतर्गत स्ट्रीट, स्लम और झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब बच्चों के लिए “हाइजीन किट फॉर स्ट्रीट किड्स” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली आवश्यक स्वच्छता सामग्री उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया और संस्था के इस प्रयास से उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बाल्टी, मग्गा, नहाने का साबुन, कपड़े धोने का साबुन, तेल की शीशी, कंघा, नेलकटर, टूथपेस्ट और टूथब्रश जैसी उपयोगी सामग्री वितरित की गई। ये सभी वस्तुएँ बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक होंगी। संस्था के स्वयंसेवकों ने बच्चों को हाथ धोने, दांत साफ रखने, साफ कपड़े पहनने और नियमित स्नान करने के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। आज के समय में स्वच्छता केवल आदत नहीं, बल्कि अच्छे स्वास्थ्य की पहली आवश्यकता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कई बच्चे आवश्यक स्वच्छता सामग्री से वंचित रह जाते हैं, जिससे वे विभ...

सपनों की उम्मीद और शिक्षा की राह: एक बालिका की कहानी

चित्र
जिंदगी में अगर सपनें सच हो जाये तो जिंदगी के अरमान हो कुछ और होते है ! दुनिया में हर कोई सपने देखता है व् छोटे बड़े कुछ भी हो सकते है ! जिंदगी हर कोई अपने नजरिये से जीना चाहता है मगर सामाजिक रीति -रिवाज, रिश्ते, प्रचलन, दिखावा आदि में फंस कर ही रह जाते है ! कुछ ऐसा ही मेरे साथ हुआ ! मेरा नाम बरखा है मैं 16 वर्ष की हूँ ! मेरे माता पिता बहुत गरीब है हम घर में कुल 7 सदस्य है दादा दादी भी हमारे साथ रहते है शेष 2 मेरे भाई है वे स्कूल पढ़ने जाते परन्तु दादा जी की इच्छा है की मैं अपनी आँखो  से वो मेरी शादी देखें ! इसलिए पिता जी ने मेरा स्कूल छुड़वा दिया और मेरा रिश्ता तय कर दिया ! जिस वजह से मुझ में बहुत निराशा भर गई ! स्कूल जाने और आगे पढ़ाई करने का मैंने पिता जी कहा पर वह समाज, दादा के वचन और प्रथाओं से जुड़े थे ! इस लिए इंकार कर दिया !  फिर एक दिन स्कूल प्रशासन द्वारा एक गैर वित्तीय संस्थान जिसका नाम राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान है ! जो वंचित, गरीबी, निर्धन, विकलांग, जरूरतमंद बालिकाओं के लिए शिक्षा सम्बन्धी कार्य करती है उनके प्रतिनिधि हमारे घर आये और सभी परिवार जनों से बातचीत की ! उन...

समाज में सम्मान और आत्म-संमान: शिक्षा के माध्यम से जीवन में सकारात्मक बदलाव

चित्र
मेरा नाम गायत्री है ! मैं अजमेर के पास अजयसर गांव में रहती हूँ ! मेरे माता पिता बहुत गरीब है ! जिसकी वजह से उनकी मजदूरी प्रभावित होती है ! इसलिए घर के संचालन के लिए मेरी माँ मजदूरी कार्य करती है ! हम 3 भाई बहन है ! मैं मे सबसे बड़ी हूँ ! एक बहन 10 वर्ष की है व् भाई 8 वर्ष का है ! इसी कारण मेरा भाई बस स्कूल जाता हैं ! वहम बहनें घर ही रहती हैं और काम करती है! मेरी आगे पड़ने की बहुत मंशा है ! मगर घर की विकट परिस्थिति के कारण मेरा अब स्कूल अध्ययन करना संभव नहीं हैं ! कभी कभी सारी इच्छाएं पूरी नहीं होती है ! हमे मौजूदा हालात से समझौता करना पड़ता है !   फिर एक दिन स्कूल प्रशासन ने मुझे बुलाया औ बताया की उसे आगे पढ़ने हेतु राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा अध्ययन हेतु 25 बालिकाओं में उसे भी जोड़ा गया है ! जिसमे उसको अध्ययन सम्बंधित सभी सुविधाये प्राप्त होगी ! उसे वर्ष भर के लिए स्कूल के अध्ययन हेतु समस्त सामग्री जैसे स्कूल बैग, कॉपी, किताब, स्टेशनरी, जयोमेक्ट्री बॉक्स, कलर सेट,एग्जामिनेशन बोर्ड, स्कूल ड्रेस, जूते, मौजे, स्वेटर, जाकेट, हाइजीन किट, व् छात्रवर्ती दी जाएगी ! यह बात सुन आकर...