"आत्मविश्वास और नेतृत्व की दिशा में बालिकाओं के लिए एक प्रेरणादायक यात्रा"

 

राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा वर्ष भर स्कूली बालिकाओं के साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करवाये जाते है जो उनके चहुँमुखी विकास में बहुत महत्वपूर्ण है। ग्रामीण स्कूलों में हमेशा ही नए और रोचक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जो न केवल छात्राओं के शैक्षिक विकास में सहायक होते है और उन्हें मनोरंजन के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर भी देते है यह कार्यक्रम उनको अपनी कला और टीमवर्क को प्रदर्शित करने का एक मंच भी देता है। बालिकाओं को खुद को व्यक्त करने का अवसर देना था व् अपनी क्षमताओ को सही मूल्यांकन कर सकें। यह कार्यक्रम मनोरंजन मात्र नहीं अपितु यह लड़कियों के बीच सहयोग और मित्रता की भावना विकसित करता है। 


संस्था प्रतिनिधि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से इन सभी बालिकाओं को जानकारी देते है जैसे पोस्टर, सेल्फी, गेम, स्पर्धा, तर्क-वितर्क, आंकलन इत्यादि है। लीडरशीप की गतिविधियाँ बच्चों को दिमागी और शारारिक दोनों तरह के कौशल का विकास करने में मदद करती है। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को न केवल नै चीजों को सीखने का अवसर प्रदान करते है बल्कि उन्हें यह भी सिखाते है की किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए आत्मविश्वास और टीमवर्क बहुत जरुरी है।  स्कूल की लड़कियों के लिए इस प्रकार के आयोजनों से आत्मसम्मान और समाज में अपनी भूमिका को समझने का अवसर मिलता है। लीडरशीप एक टीम बेस्ड और मानसिक चुनौतियों से भरपूर खेल है जिसमे छात्राओं को एक साथ मिलाकर कुछ पहेलियाँ और कार्यो को हल करना होता है। 


इन कार्यक्रमों के माध्यम से लड़कियों को यह समझने में मदद मिलती है की वे किसी भी चुनौती का सामना कर सकती है।  इसके अलावा यह कार्यक्रम उनके मानसिक विकास को भी बढ़ावा देते है क्योकि इस तरह की गतिविधियां बच्चों को सोचने , योजना बनाने और अपनी सीमा को चुनौती देने के लिए प्रेरित करती है हम कह सकते है की बालिकाओं और लीडरशीप जैसे कार्यक्रम ने केवल स्कूल के जीवन में रंग और ऊर्जा भरते है बल्कि बच्चों को अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने में अपनी कला को पहचानने और टीमवर्क के महत्व को समझने का एक शानदार मौका देते है यह एक ऐसा अवसर था जिसने सभी छात्राओं को एकजुट किया अपने हुनर को पहचानने के साथ साथ दुसरो के साथ मिलकर काम करने की प्रेरणा दी। संस्था द्वारा  इस कार्य से बालिकाओं के साथ हम समाज को भी मजबूत करने में अपना दे रही है जो काफी सराहनीये है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Believe in Humanity....

BE FREE; Happy Period with Sanitary Napkins!!

The Victory !! Dussehra Mahotsav !!