संदेश

वितरण कार्यक्रम लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पेड़ों को गले लगाना: पर्यावरण सदभाव और सामुदायिक कल्याण का मार्ग

चित्र
हमारी धरती पर जो पर्यावरण ,प्रकृति ,पेड़ पौधे ,जीव जंतु हैं, वह ब्रह्मांड में कोई और ग्रह पर नहीं है। इसलिए इसकी विशेषता और अधिक बढ़ जाती है। वृक्ष हमारे लिए कई प्रकार से उपयोगी है। इनसे हमें वायु, लकड़ी, फल, औषधि आदि प्राप्त होते हैं। इससे गर्मी का बचाव होता है और भू क्षरण वधूल आदि की समस्या भी बचाव होता है। यह बढ़ते तापक्रम को रोकने में सहायक है और इसकी अधिकता से वर्षा भी अधिक होती है। यह प्रदूषण को नष्ट करने में हमारी सहायता प्रदान करते हैं और प्राण वायु को शुद्ध करने का कार्य भी करते हैं। वक्षों में नाना प्रकार के जीव जंतु पशु पक्षियों का आवास होता है। यह मिट्टी के कटाव की समस्या को भी खत्म करते हैं। इनसे हमारा पारिस्थितिक संतुलन भी बना रहता है और यह मरुस्थलीकरण को भी रोकता है। यह प्रकाश संश्लेषण के लिए कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग करते हैं। पेड़ प्रकृति का बहुत बड़ा वरदान है। मेरा नाम अनिल शर्मा है। मैं एक कृषि विज्ञानी हूं और पींसागन के ग्रामीण इलाकों में अपनी सेवाएं देता हूं हमारे यहां ग्रामीण काश्तकारों को फलदार वृक्षों का वितरण कार्यक्रम राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान संस्था के द

वर्जनाओं को तोड़ना: ग्रामीण भारत में स्वच्छता जागरूकता के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना

चित्र
मेरा नाम रुकमा देवी है। मेरी उम्र 30 वर्ष है और मैं डोडियाना गांव में रहती हूं। ग्रामीण जीवन वास्तव में बहुत कठिन है। महिलाओं में होने वाला मासिक धर्म प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक प्राकृतिक क्रिया है। गांव में अशिक्षा के कारण ग्रामीण महिलाएं आज तक कपड़े का उपयोग करती है जिसके कारण उन्हें कई तरह की चमऺ से संबंधित बीमारियां हो जाती है, जिससे महिला की मृत्यु तक हो जाती है। शिक्षा से अज्ञान के कारण ग्रामीण महिलाएं शमऺ, झिझक के कारण किसी से कुछ कह नहीं पाती हैं। आज इसी समस्या से कई ग्रामीण महिलाएं गुजर रही है। कुछ दिन पहले हमारे गांव में राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान संस्था की टीम आई। वह ग्राम पंचायत भवन में महिलाओं के लिए सेनेटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम रखा गया। इसमें मासिक धर्म स्वास्थ्य से संबंधित बातें बताई गई | कार्यक्रम में इस विषय पर बताया गया कि किस तरह कपड़े से महिलाओं को शारीरिक हानि पहुंचती है। वह इससे कितने नुकसान हमारे शरीर को होते हैं। कार्यक्रम में चर्चा,सवाल-जवाब,फ्लिपकार्ट , पोस्टर के द्वारा महिलाओं को समझाया गया |और सभी को सेनेटरी पेड का उपयोग करने के फायदे व नुकसान बताए गए |