संदेश

चेतना लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

"हम भी बराबर हैं: ग्रामीण स्कूली बालिकाओं के सशक्तिकरण की ओर''

चित्र
ग्रामीण भारत की बेटियाँ आज आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ा रही हैं, और इस दिशा में RSKS India द्वारा चलाई जा रही पहलें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में संस्था द्वारा एक विशेष कार्यक्रम "We Are Equal" का आयोजन ग्रामीण विद्यालय में किया गया, जिसमें स्कूली बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में समानता, आत्मसम्मान और नेतृत्व की भावना को बढ़ावा देना था। समाज में व्याप्त लैंगिक असमानताओं को खत्म करने की दिशा में यह एक प्रभावशाली कदम रहा, जिसमें छात्राओं को यह समझाया गया कि वे किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं और वे भी हर सपना साकार करने का अधिकार रखती हैं। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने भाषण, निबंध लेखन, रंगोली, चित्रकला, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन गतिविधियों में उन्होंने लैंगिक समानता, शिक्षा का महत्व, महिला अधिकार, और स्वच्छता जैसे विषयों पर खुलकर अपनी राय रखी। छात्राओं ने प्रेरक नारों और पोस्टरों के ज़रिए यह संदेश दिया कि लड़कियाँ भी हर क्षेत्र में समान अवसरों की ...

दहेज प्रथा से महिला स्वतंत्रता: समाज का संकल्प

चित्र
भारत में वैसे तो परंपरागत रूप से आज भी कई कुरितीयां  विद्यमान है। बाल विवाह,निरक्षरता,दहेज प्रथा,सती प्रथा,पर्दा प्रथा,बहु विवाह, विधवा विवाह विरोध,जातिवाद, और सांप्रदायिकता प्रमुख है। दहेज प्रथा के नाम पर यह एक प्रचलित सामाजिक बुराई है जो संपत्ति, विवाह के समय वधू के परिवार की तरफ से दी जाती है। इस बुराई में महिलाओं के प्रति कठोर यातनाएं और अपराध उत्पन्न हुयें हैं। एक गरीब पिता की अपनी पुत्री का विवाह करना बहुत ही कठिन में कष्टदायक हो जाता है। इस अभिशाप से लड़की का जीवन नर्क के समान बन जाता है जिसके लिए उसके परिवार द्वारा उसे प्रताड़ित भी किया जाता है। दहेज का प्रयोग अक्सर न केवल विवाह के लिए स्त्री की वांछनीयता बढ़ाने के लिए हुआ है बल्कि बड़े परिवारों में यह सत्ता और संपत्ति बढ़ाने के लिए कई बार किया गया है। इसके कारण वर वधू के परिवारों के बीच दहेज को लेकर सहमति न होने पर रिश्ते टूट जाते हैं। दहेज प्रथा के ये विभत्स परिणाम हमें देखने को मिलते हैं। पिछड़े भारतीय समाज में दहेज प्रथा अभी भी विकराल रूप में है। राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान संस्था द्वारा इस कार्य में कई भरसक प्रयास कि...