संदेश

आय लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पशुपालन से महिला सशक्तिकरण की मजबूत पहल

चित्र
राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं के लिए पशुपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आजीविका के स्थायी साधनों से जोड़ना था। कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को विशेष रूप से बकरी पालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, क्योंकि यह कम लागत में अधिक लाभ देने वाला और ग्रामीण महिलाओं के लिए उपयुक्त व्यवसाय है। प्रशिक्षण सत्र में विशेषज्ञों ने बकरी पालन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। महिलाओं को उपयुक्त नस्लों का चयन, आवास व्यवस्था, संतुलित आहार, टीकाकरण, रोगों की पहचान एवं रोकथाम, तथा प्रजनन प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। साथ ही, यह भी बताया गया कि बकरी पालन को छोटे स्तर से शुरू कर धीरे-धीरे व्यावसायिक रूप में कैसे विकसित किया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं को साझा करते हुए व्यावहारिक प्रश्न पूछे। इस कार्यक्रम का एक प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। बकरी पालन स...

"प्रशिक्षण के साथ आत्मनिर्भरता: महिलाओं के लिए नई दिशा"

चित्र
आत्मनिर्भरता जीवन की वो सीढ़ी है जो जीवन में सफलतायें लाती है और आत्मविश्वास को जगाती है एक आत्म  निर्भर व्यक्ति कभी आश्रित नहीं रहता उसका कार्य सदा उसको आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहता है ! इसी क्रम में राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा ग्रामीण महिला युवा शक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु संस्था द्वारा खापरी ग्राम में 90 दिवसीय गारमेंट मेकिंग ट्रेनिंग का शुभांरभ किया गया ! जिसमे लगभग 40 महिलाओं ने भाग लिया ! यह कार्यक्रम ग्राम में पड़े लिखे बेरोजगार महिला शक्ति को प्रोत्साहित करता है जो प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं का उद्यम स्थापित कर सकती है और जीवन में अपनी आय बढ़ा सकती है !  संस्था द्वारा यह कार्य प्रक्रियात्मक रूप से पूर्ण किया जाता है जिसमे सर्वप्रथम जो इस कार्यक्रम के लिए इच्छुक महिलायें है उन्हें चिन्हित किया जाता है फिर घर जाकर उनके परिवार के साथ विचार विमर्श कर उन्हें प्राथमिक तालिका में अंकित कर दिया जाता जाता है प्रशिक्षण प्रारम्भ होने पर जो  भी  महिला  शक्ति  तालिका के क्रम के अनुसार यथावत रहती है उसे प्रशिणार्थी मान कर प्रशिक्षण शिविर ...