संदेश

सृजन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नारी: सृजन की संवाहिका

चित्र
राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर "जहाँ नारी की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते हैं।" यह वाक्य केवल शास्त्रों की बात नहीं, बल्कि समाज के संतुलन और समृद्धि की मूल भावना को दर्शाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम नारी के उस व्यापक स्वरूप को नमन करते हैं, जो प्रेम है, शक्ति है, संघर्ष है और सृजन भी। विचारों में विविधता, आत्मा में एकता नारी केवल एक विचारधारा तक सीमित नहीं है। वह परंपरा और प्रगतिशीलता, दोनों को आत्मसात करती है। वह कभी घूंघट में लज्जा है, तो कभी मंच पर गर्जना करती नेतृत्वकर्ता। गाँव की चौपाल से लेकर संसद तक, खेत की मेड़ से लेकर विज्ञान प्रयोगशाला तक – नारी हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रही है। संस्कारशील नारी अपने परिवार को संबल देती है। वह बेटी, बहन, पत्नी और माँ के रूप में समाज की नींव है।स्वतंत्र विचारों वाली नारी अपने अधिकारों के प्रति सजग है, अपनी पहचान खुद बनाती है। श्रमिक और ग्रामीण नारी कड़ी मेहनत से समाज की आत्मनिर्भरता की रीढ़ बनती है। शिक्षित और करियर-उन्मुख नारी नवाचार, नेतृत्व और उद्यमिता की नई मिसालें गढ़ रही है।...

"स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं का कौशल विकास और सामाजिक सशक्तिकरण आत्मनिर्भरता की ओर "

चित्र
जीवन में अपनी दक्षता, क्षमता और कौशल को बढ़ावा व् उसके साथ अपने जीवन को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करना ही जीवन कौशल है यह आम व्यक्ति को श्रेष्ठ  बनाने में कारगार सिद्ध होता है। स्वयं सहायता समूह एक संगठित महिलाओं का समूह है जिसमें अनुशासन, क्षमता, बचत, ऋण, कौशल आदि सभी का समावेश होता है ग्रामीण महिलाओं के साथ कौशल विकास कार्यक्रम उनकी क्षमताओ को बढ़ाकर आजीविका संचालन के लिए प्रेरित करता है। यह विकास की दर को भी बढ़ाता है और उनके नेतृत्व करने में उनको मदद करता है। राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा 1 दिवसीय जीवन कौशल विकास कार्यक्रम लगभग 15 स्वयं सहायता समूहो के साथ करवाया गया। जिसमें लगभग 170 महिलाओं ने भाग लिया।  स्वयं सहायता समूहों ने महिला सशक्तिकरण पर ध्यान देना शुरू कर दिया है जिसके परिणामस्वरूप देश भर में महिला केंद्रित स्वयं सहायता समूहों का गठन हुआ है। जिसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों के लिये संस्थागत ढांचा उपलब्ध कराना तथा कौशल विकास और रोजगार को बढ़ावा देना है। जिसमें लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आये। जो विविध आय सृजन गतिविधियों में कुशल महिलाओं के सामाजिक ...