अनुशासन, शिक्षा और आत्मविश्वास से संवर रहा बालिकाओं का भविष्य
राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान (RSKS India) द्वारा संचालित पाठशाला उन बालिकाओं के जीवन में नई आशा और अवसर लेकर आ रही हैं, जो किसी कारणवश शिक्षा से वंचित हो गई थीं या विद्यालय छोड़ने के लिए मजबूर हो गई थीं। इन पाठ शालाओं का मुख्य उद्देश्य ड्रॉपआउट बालिकाओं को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उन्हें एक बेहतर और सफल जीवन के लिए तैयार करना है। पाठशाला में बालिकाओं को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं दिया जाता, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। यहां अनुशासन, शिक्षा और आत्मविश्वास जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों को विकसित करने के लिए नियमित गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। बालिकाओं को समय का महत्व, जिम्मेदारियों का निर्वहन, सकारात्मक सोच और जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया जाता है। शिक्षा के माध्यम से बालिकाओं को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और समाज में अपनी भूमिका के बारे में जागरूक बनाया जाता है। साथ ही विभिन्न खेल, समूह चर्चा, सांस्कृतिक गतिविधियों और नेतृत्व विकास कार्यक्रमों के माध्यम से उनमें आत्मविश्वास का विकास किया जाता है। इससे ...