संदेश

मासिक लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जागरूक बालिका, सुरक्षित जीवन

चित्र
  किशोरावस्था बालिकाओं के जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण होता है, जहाँ सही मार्गदर्शन और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी अत्यंत आवश्यक होती है। RSKS India द्वारा संचालित समस्त लाडो बालिका सेंटरों में बालिकाओं के साथ सुरक्षित यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को उनके स्वास्थ्य, स्वच्छता, शारीरिक बदलावों और सुरक्षित जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के माध्यम से विशेषज्ञों एवं प्रशिक्षकों ने बालिकाओं को सरल भाषा में आवश्यक जानकारी प्रदान की, ताकि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग और आत्मविश्वासी बन सकें। प्रशिक्षण के दौरान किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों, मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण, व्यक्तिगत सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। कई ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी इन विषयों पर खुलकर बात नहीं की जाती, जिसके कारण बालिकाएँ सही जानकारी से वंचित रह जाती हैं। इस पहल ने बालिकाओं को अपने सवाल पूछने और बिना झिझक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करने का अवसर दिया। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया क...

"स्वच्छ रहो, स्वस्थ रहो: हर लड़की का अधिकार"

चित्र
स्वच्छता जीवन के लिए बेहद आवश्यक है यह हमको साफ़ सुधरा रखती है व् इस कारण ही एक स्वस्थ मस्तिष्क हमारे शरीर में निवास करता है ! जो हमें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है ! इसमें हमे जीवन में अच्छे कार्य करने में मदद मिलती है ! हमारे समाज में आज भी कुछ परिवार सभी आवश्यकताओ की पूर्ति नहीं कर पाते है ! इसमें मुख्यत महिला वर्ग को शामिल किया गया है ! जो अपनी शारारिक अक्षमताओं के कारण हमेशा अस्वछता के कारण घातक बीमारियों का शिकार हो जाती है ! महिलाओ में होने वाला मासिक धर्म एक सामान्यता प्रकिया है ! जो उसके शरीर के लिए बहुत आवश्यक है परन्तु ग्रामीण लोग अपने वही परम्परागत साधनो के उपयोग से स्वय को नुक्सान पंहुचा देते है ! कपडे के प्रयोग से महिलाओ को कई तरह के चर्म रोग व् गुप्त रोगो की समस्या बढ़ जाती है ! जिसमे उनकी जान को भी खतरा बना रहता है !  राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा इसी विषय पर हर वर्ष बड़े पैमाने पर स्कूली छात्राओं के साथ हाइजीन पेड वितरण कार्यक्रम किये जाते है ! जिसमे उनको साफ़ व् स्वच्छ रहना , हाइजीन पेड के प्रयोग , शारारिक स्वच्छता व् इससे सम्बंधित रोग व् निदान के बारे में सं...