संदेश

हुनर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खेलों के माध्यम से बालिकाओं को मिला आत्मविश्वास और प्रोत्साहन

चित्र
 RSKS India द्वारा संचालित *लाडो बालिका सेंटर* में अध्ययनरत बालिकाओं एवं सरकारी विद्यालयों से प्राप्त सर्वे के आधार पर खेलकूद में भाग लेने वाली बालिकाओं को स्पोर्ट्स ड्रेस एवं खेल सामग्री वितरित की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में कई प्रतिभाशाली बालिकाएं संसाधनों की कमी के कारण खेलों में नियमित रूप से भाग नहीं ले पाती हैं। खेल सामग्री और उचित पोशाक के अभाव में उनका मनोबल प्रभावित होता है। इसी आवश्यकता को समझते हुए RSKS India ने जरूरतमंद बालिकाओं को खेलकूद से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए यह महत्वपूर्ण पहल की। स्पोर्ट्स ड्रेस एवं खेल सामग्री प्राप्त कर बालिकाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेलकूद बालिकाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास ...

"हुनर और हौसले की मिसाल: स्वावलंबन की राह पर महिलाएं ''

चित्र
राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान के तत्वावधान में संचालित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को सौंदर्य सेवाओं का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे वे स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकें या किसी प्रतिष्ठान में कार्य करके आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। हाल ही में इस प्रशिक्षण के अंतर्गत महिलाओं के लिए एक विशेष जीवन कौशल कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें उन्हें विभिन्न व्यवहारिक एवं मानसिक कौशलों की जानकारी दी गई। जीवन कौशल कार्यक्रम का उद्देश्य केवल आर्थिक सशक्तिकरण तक सीमित नहीं था, बल्कि महिलाओं को मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक रूप से भी सक्षम बनाना था। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संवाद कौशल, आत्मविश्वास, समय प्रबंधन, टीम वर्क, तनाव प्रबंधन और निर्णय लेने की क्षमता जैसे विषयों पर चर्चा की। प्रशिक्षणार्थियों ने समूह गतिविधियों, रोल प्ले और खेलों के माध्यम से इन कौशलों को सीखने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का महिलाओं पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला। उन्होंने न केवल ब्यूटी पार्लर के तकनीकी ज्ञा...