संदेश

टीम लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

"खेल, नेतृत्व और समानता: ग्रामीण महिलाओं की नई उड़ान"

चित्र
आर एस के एस इंडिया (RSKS India) द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को खेल-कूद के माध्यम से समानता, आत्मविश्वास और नेतृत्व निर्माण की दिशा में एक सशक्त पहल की गई है। संस्था का मानना है कि सामाजिक परिवर्तन केवल भाषणों और योजनाओं से नहीं आता, बल्कि जमीनी स्तर पर लोगों की मानसिकता और सोच को बदलने से आता है। इसी सोच के तहत आरएसकेएस ने महिला SHG सदस्यों को खेलों से जोड़ने की अभिनव शुरुआत की है, जिससे महिलाओं में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, और सामाजिक समता की भावना विकसित हो सके। इस आयोजन में ग्रामीण क्षेत्रों की अनेक महिलाएं उत्साहपूर्वक शामिल हुईं। पारंपरिक और स्थानीय खेलों जैसे खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी, दौड़ प्रतियोगिता आदि के माध्यम से महिलाओं को ना केवल शारीरिक रूप से सक्रिय किया गया, बल्कि उन्हें यह भी सिखाया गया कि खेल किस प्रकार एकता, सहयोग और समानता को बढ़ावा देते हैं। खेलों के दौरान सभी महिलाएं चाहे उनकी उम्र, जाति, या आर्थिक स्थिति कुछ भी हो – एक समान मंच पर खड़ी होती हैं। यही इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य था – "समानता का अनुभव, सहभागिता के माध्यम से।" आरएसकेए...

"हुनर, हिम्मत और स्वास्थ्य – महिला विकास की नई दिशा"

चित्र
ग्रामीण और वंचित वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से RSKS India द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल एक हुनर सिखाने का माध्यम है, बल्कि यह महिलाओं को सामाजिक, मानसिक और शारीरिक रूप से भी सशक्त बनाने की दिशा में एक बहुआयामी प्रयास है। इसी क्रम में, हाल ही में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिलाओं के लिए एक विशेष खेल गतिविधि दिवस आयोजित किया गया। इस आयोजन ने प्रशिक्षण में नई ऊर्जा भरने के साथ-साथ महिलाओं के स्वास्थ्य, टीम भावना और आत्मविश्वास को भी मजबूती प्रदान की। खेल दिवस के आयोजन में महिलाओं ने जलेबी रेस , मटका संचालन , लगड़ी टांग खेल, रसाकसी म्यूजिकल चेयर जैसे विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी गतिविधियाँ इस तरह से डिज़ाइन की गई थीं कि वे शारीरिक व्यायाम के साथ-साथ मनोरंजन और मानसिक राहत का भी स्रोत बन सकें। महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान, जोश और उत्साह ने यह साबित कर दिया कि यह आयोजन उनके लिए एक विशेष अवसर था, जिसमें वे अपने प्रशिक्षण के तनाव से बाहर आकर खुलकर हँस सकीं और खुद को एक नए रूप में महसूस कर सकीं। इस आयोजन में महिलाओं ने न केवल खेलों का...