संदेश

बाल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लाड़ो पीअर लीडर्स को जूते वितरण: नेतृत्व को मिला प्रोत्साहन

चित्र
  राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान (RSKS India) द्वारा संचालित लाड़ो बालिका सेंटर में परियोजना के अंतर्गत बालिकाओं के नेतृत्व, सहभागिता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में बालिका ग्रुप की चयनित पीअर लीडर्स के लिए विशेष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से पीअर लीडर्स को जूते प्रदान किए गए। जूते प्राप्त कर बालिकाओं में खुशी और उत्साह देखने को मिला। यह पहल उनके योगदान को सम्मान देने के साथ उनके मनोबल को बढ़ाने वाली रही। लाड़ो बालिका सेंटर में पीअर लीडर्स अन्य बालिकाओं के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा का कार्य करती हैं। वे बालिका समूह की बैठकों में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, जीवन कौशल, समानता और बाल अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी साथियों को जागरूक करने में सहयोग करती हैं। समूह की गतिविधियों में अधिक से अधिक बालिकाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना तथा उन्हें अपनी बात खुलकर रखने के लिए प्रेरित करना भी पीअर लीडर्स की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस प्रकार वे बालिकाओं में...

"लैंगिक समानता की आवाज़: बालिकाओं का सशक्त नाट्य प्रस्तुतिकरण"

चित्र
  लैंगिक समानता आज के समय की एक अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता बन चुकी है। समाज के हर वर्ग में नारी को उसका अधिकार, सम्मान और स्वतंत्रता देना आवश्यक है। इसी दिशा में राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान (RSKS India) द्वारा एक प्रभावशाली पहल की गई, जिसके अंतर्गत ग्रामीण विद्यालयों की बालिकाओं के माध्यम से लैंगिक समानता विषय पर एक सशक्त नाटक मंचित किया गया। यह नाटक न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि समाज को एक गहरी सोच और आवश्यक संदेश भी दिया। बालिकाओं ने इस प्रस्तुति में अपनी प्रतिभा, संवेदनशीलता और जागरूकता का ऐसा परिचय दिया जिसे देखकर उपस्थित दर्शक भावविभोर हो गए। इस नाटक में बालिकाओं ने सामाजिक ढांचे में व्याप्त लिंग भेद, बाल विवाह, शिक्षा में असमानता और घरेलू कार्यों में भेदभाव जैसे मुद्दों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनके अभिनय, संवाद और भाव-भंगिमा ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि समाज में बदलाव की वाहक भी बन सकती हैं। नाटक के ज़रिए यह संदेश दिया गया कि लड़कियाँ भी हर क्षेत्र में लड़कों के बराबर हैं और उन्हें भी समान अवसर मिलना चाहिए। ग्रामीण पृष्ठभू...