संदेश

सपनों लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खेलों के माध्यम से बालिकाओं को मिला आत्मविश्वास और प्रोत्साहन

चित्र
 RSKS India द्वारा संचालित *लाडो बालिका सेंटर* में अध्ययनरत बालिकाओं एवं सरकारी विद्यालयों से प्राप्त सर्वे के आधार पर खेलकूद में भाग लेने वाली बालिकाओं को स्पोर्ट्स ड्रेस एवं खेल सामग्री वितरित की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में कई प्रतिभाशाली बालिकाएं संसाधनों की कमी के कारण खेलों में नियमित रूप से भाग नहीं ले पाती हैं। खेल सामग्री और उचित पोशाक के अभाव में उनका मनोबल प्रभावित होता है। इसी आवश्यकता को समझते हुए RSKS India ने जरूरतमंद बालिकाओं को खेलकूद से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए यह महत्वपूर्ण पहल की। स्पोर्ट्स ड्रेस एवं खेल सामग्री प्राप्त कर बालिकाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेलकूद बालिकाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास ...

"उड़ान: ग्रामीण महिलाओं के सपनों को पंख देने वाली पहल"

चित्र
" जब महिलाएं उड़ान भरती हैं, तब समाज विकास की नई ऊँचाइयों को छूता है।" इसी सोच के साथ राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान ने ग्रामीण और वंचित वर्ग की महिलाओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम "उड़ान" की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उड़ान कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है: महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, और स्वरोजगार के प्रति जागरूक बनाना, मासिक धर्म स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वच्छता पर प्रशिक्षण प्रदान करना, सिलाई, कढ़ाई, हस्तकला, और डिजिटल साक्षरता जैसे कौशलों का विकास,घरेलू हिंसा, लैंगिक असमानता और कानूनी अधिकारों के प्रति जानकारी देना महिला नेतृत्व को बढ़ावा देना और उन्हें सामुदायिक निर्णयों में भागीदारी के लिए प्रेरित करना ! कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न सत्रों के माध्यम से न केवल जानकारी दी जाती है, बल्कि उन्हें मंच भी प्रदान किया जाता है जहाँ वे अपने अनुभव साझा कर सकें और एक-दूसरे से सीख सकें। इस संवाद और सहयोग का माहौल उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। "उड़ान" एक ऐसा मंच है, जहाँ...