संदेश

आधारित लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

“We Are Equal” से बालिकाओं को मिला समानता का संदेश

चित्र
  RSKS INDIA द्वारा लाडो बालिका संसाधन केंद्र की सभी बालिकाओं के साथ “We Are Equal” कार्यक्रम के अंतर्गत लिंग आधारित हिंसा एवं उसकी रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और समानता के प्रति जागरूक बनाना था। इस दौरान विशेषज्ञों एवं संस्था प्रतिनिधियों ने बालिकाओं को घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न, भेदभाव तथा सामाजिक असमानताओं के विभिन्न रूपों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा के खिलाफ आवाज उठाना उनका अधिकार है। कार्यक्रम में संवादात्मक गतिविधियों, समूह चर्चा और प्रेरणादायक उदाहरणों के माध्यम से बालिकाओं को आत्मविश्वास एवं आत्मरक्षा के महत्व से अवगत कराया गया। बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार साझा किए और लैंगिक समानता से जुड़े विषयों पर खुलकर चर्चा की। संस्था द्वारा यह संदेश दिया गया कि समाज में महिलाओं और बालिकाओं को समान अवसर और सम्मान मिलना अत्यंत आवश्यक है। अभियान के दौरान बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर, कानूनी सहायता एवं सुरक्षा उपायों की जानकार...

लैंगिक आधारित हिंसा के खिलाफ एकजुटता – RSKS India का जागरूकता अभियान

चित्र
  लैंगिक आधारित हिंसा (Gender-Based Violence) समाज की एक ऐसी पीड़ा है, जो महिलाओं, किशोरियों और कमजोर वर्गों के अस्तित्व और आत्मसम्मान को गहरी चोट पहुंचाती है। यह न केवल शारीरिक पीड़ा देती है, बल्कि मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक रूप से भी व्यक्ति को तोड़ देती है। भारत जैसे देश में, जहाँ पितृसत्तात्मक सोच अब भी कई स्थानों पर जड़ें जमाए हुए है, वहाँ इस मुद्दे पर खुलकर बात करना और समाज को संवेदनशील बनाना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य को लेकर RSKS India ने एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य लैंगिक हिंसा के खिलाफ जनचेतना पैदा करना और पीड़ितों को सहयोग और समर्थन प्रदान करना था। इस एक दिवसीय कार्यक्रम में ग्रामीण स्कूल के बालक वे बालिकाओं के साथ यह कार्यक्रम सम्पादित किया  गया।कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा लैंगिक हिंसा के प्रकार, इसके दुष्परिणाम, और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। बालिकाओं को 'ना' कहने का अधिकार, आत्म-संरक्षण के तरीके, और हिंसा के प्रति चुप्पी तोड़ने का साहस देने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ कराई गईं। सहभागियों को यह भी बताया गया कि क...