स्वस्थ बचपन, खुशहाल मुस्कान : स्ट्रीट किड्स के लिए हाइजीन किट वितरण अभियान
RSKS India द्वारा स्वस्थ बचपन कार्यक्रम के अंतर्गत स्ट्रीट, स्लम और झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब बच्चों के लिए “हाइजीन किट फॉर स्ट्रीट किड्स” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली आवश्यक स्वच्छता सामग्री उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया और संस्था के इस प्रयास से उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बाल्टी, मग्गा, नहाने का साबुन, कपड़े धोने का साबुन, तेल की शीशी, कंघा, नेलकटर, टूथपेस्ट और टूथब्रश जैसी उपयोगी सामग्री वितरित की गई। ये सभी वस्तुएँ बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक होंगी। संस्था के स्वयंसेवकों ने बच्चों को हाथ धोने, दांत साफ रखने, साफ कपड़े पहनने और नियमित स्नान करने के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। आज के समय में स्वच्छता केवल आदत नहीं, बल्कि अच्छे स्वास्थ्य की पहली आवश्यकता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कई बच्चे आवश्यक स्वच्छता सामग्री से वंचित रह जाते हैं, जिससे वे विभ...