जीवन कौशल प्रशिक्षण से सशक्त होती ग्रामीण महिलाएं, आत्मविश्वास की ओर बढ़ते कदम
राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान (RSKS India) द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ जीवन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को दैनिक जीवन की चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना करने, सही निर्णय लेने और आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को समझाया गया कि जीवन कौशल केवल व्यक्तिगत विकास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि परिवार, समाज और कार्यस्थल पर बेहतर संबंध एवं सकारात्मक व्यवहार विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण में महिलाओं के साथ आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, प्रभावी संवाद, निर्णय लेने की क्षमता, समस्या समाधान, समय प्रबंधन और भावनाओं पर नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों और उदाहरणों के माध्यम से बताया गया कि कठिन परिस्थितियों में घबराने के बजाय शांत मन से समस्या को समझना और उचित समाधान तलाशना चाहिए। साथ ही उन्हें अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने, दूसरों की बात ध्यानपूर्वक सुनने और परिवार तथा समूह...