“लाडो का स्वास्थ्य, समाज की ताकत”
बालिकाओं का स्वस्थ रहना उनके उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी है। किशोरावस्था में शरीर में तेजी से बदलाव होते हैं और इस दौरान पर्याप्त पोषण न मिलने पर एनीमिया जैसी स्वास्थ्य समस्या का खतरा बढ़ जाता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान (RSKS इंडिया) द्वारा संचालित लाडो बालिका केंद्र में बालिकाओं के स्वास्थ्य की देखभाल एवं जागरूकता के लिए एनीमिया जांच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लाडो बालिका केंद्र से जुड़ी सभी बालिकाओं की एनीमिया की जांच की गई। जांच के माध्यम से बालिकाओं के स्वास्थ्य की स्थिति को समझने और उनमें रक्त की कमी से संबंधित संभावित समस्याओं की पहचान करने का प्रयास किया गया। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं संस्था के प्रतिनिधियों ने बालिकाओं को एनीमिया के कारण, लक्षण और उससे बचाव के उपायों के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। बालिकाओं को बताया गया कि शरीर में आयरन की कमी होने से कमजोरी, थकान, चक्कर आना, एकाग्रता में कमी और कार्यक्षमता प्रभावित होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए भोजन में आयरन एवं अन्य आवश्यक पोषक तत्वों को शामिल करना बेह...