"विविधता में एकता : क्रिसमस दिवस पर महिला शक्ति के साथ स्नेह मिलन कार्यक्रम"


हमारा देश विभिन्न संस्कृति, भाषा, धर्म, त्योहारों का देश है यहाँ हर दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है हजारों विविधताये होने के बाद में हमारा देश एकता की एक डोर में बंधा है जहाँ जाति- पाँति या मान्यतायें न देखकर सभी का आदर किया जाता है और सभी धर्मों के त्यौहार मिल जुल कर हंसी बहुत हर्षोउल्लास के साथ मनाये जाते है।  इसी क्रम में राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान के द्वारा ग्राम खापरी में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र पर सभी प्रशिणार्थी महिलाओं के साथ क्रिसमस दिवस कार्यक्रम अति उत्साह के साथ मनाया गया। यह स्नेह, मिलन का कार्यक्रम है जिसमें सभी महिलाओं ने हिस्सा लिया। 


संस्था द्वारा कार्यक्रम में सभी महिलाओं के साथ विभिन्न सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम किये गए जिसमें रंगोली बनाना, एकल नृत्य मंचन, ग्रुप डांस, सांता क्लॉज द्वारा केक काटना व् उपहार वितरण करना व् सभी गतिविधियां पूर्ण हो जाने के बाद नाश्ते व् मिठाई का सभी में वितरण भी किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी में हमारी भारतीय संस्कृति व् त्यौहार की विशेषतायऐ बताने और नीरसता भरे जीवन में उत्साह की लहर का संचालन करने हेतु रखा। जिसमे सभी महिला शक्ति जोश और ऊर्जा से ओतप्रोत हो जायें व् इस कार्यक्रम का अच्छे से आंनद प्राप्त कर सकें। 


क्रिसमस का त्यौहार मुख्य रूप से ईसाई धर्म के लोग मनाते है यह त्यौहार पूरी दुनिया में धूम धाम से मनाया जाता है क्रिसमस प्रेम, शांति और भाईचारे का सन्देश देता है यह लोग आपसी सहयोग, दया और करुणा की भावना को अपनाने के लिए प्रेरित करता है क्रिसमस का त्यौहार प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है हमें जीवन में करने की जरुरत है विन्रम होने की जरुरत है प्रेम करने और भाईचारे के साथ एक रहो की जरुरत है यही सब सद्गुण हमारी महिला शक्ति में अपार रूप से समाहित हो इसके लिए संस्था महिलाओं को इस कार्यक्रम में शामिल करके उनकी बौद्धिक क्षमताओं का विकास भी करते है। 


संस्थान का यह कार्यक्रम सभी में ऊर्जा संचारित करता है। हमारे देश की असंख्य विभिन्नताये को समझना और जानना हमारे लिए बहुत जरुरी भी है। संस्थान मात्र प्रशिक्षण ही नहीं करवाती है अपितु वो सारी विशेषताएँ जो एक इंसान में होनी  चाहिये। वो भावनायें उन सभी में जाग्रत कर पूर्ण रूप से समाज के सम्मुख उनको समकक्ष बनाती है।  राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान के इस कार्यक्रम का सभी ने उत्साह, उमंग के साथ लुफ्त उठाया और सभी ने इस कार्यक्रम के लिए उनको धन्यवाद दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Stand Together Against COVID-19

"ग्रामीण आंगनबाड़ी बच्चों के लिए शिक्षा की ओर एक कदम: RSKS India द्वारा ड्रेस और स्टेशनरी वितरण"

BE FREE; Happy Period with Sanitary Napkins!!