सामाजिक न्याय की दिशा में - निराश्रित और निशक्त व्यक्तियों के लिए सहायता


राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा गांव-गांव में निशक्त,असहाय, विकलांग, अपाहिज, नेत्रहीन, बेसहारा, विधवा महिलाऐं, कुष्ठ रोगियों व गरीब निराश्रित व्यक्तियों के लिए बहुत सारे कार्य किए जाते हैं जो समाज में माननीय सेवा को दर्शाता है। इस वर्ग में सभी लोगों को किसी न किसी मदद या आवश्यकता की जरूरत है। किसी के लिए किया गया एक छोटा सा कार्य उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उन्हें नई राहें अग्रसर करता है। राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान की टीम द्वारा इस कार्य को बेहद रूचि पूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाता है जिसमें इन वर्ग के लोगों का पहले सर्वे किया जाता है। फिर इनको क्रमबद्ध तरीके से रखकर उनकी आवश्यकताओं की जानकारियां ली जाती है और उनकी मदद की जाती है।


संस्था द्वारा अभी तक 367 दिव्यांग लोगों के साथ मिलकर उनके कई दस्तावेज पूर्ण करवाये जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, पहचान पत्र, भामाशाह कार्ड, आरोग्य कार्ड, जन आधार कार्ड, विकलांगता प्रमाण पत्र आदि बनवाए गए हैं। संस्था ने सर्वे के दौरान पाया ऐसे बहुत से दिव्यांग है जिनके पास मूलभूत कागजात भी उपलब्ध नहीं है। इसके ना होने से उनको जरूरत के हिसाब से मिलने वाली मदद भी नहीं मिल पा रही थी और वो इसे बनवाने में असमर्थ है। किसी न कारणवश इनकी विवशता आड़े आ रही थी | इसलिए संस्था के सभी कार्यकर्ता जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से व्यवस्थात्मक उनका कार्य संपन्न करते हैं।


संस्था द्वारा सभी के राशन कार्ड के जरिए अत्योदय योजना से जोड़ा जाता है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत किया जाता है। इसके के लिए उनके सभी दस्तावेज पूरे कर लिए जाते हैं और आवेदन कर उनको जोड़ा जाता है और इसका लाभ दिलाया जाता है।


राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान सदैव ऐसे वर्ग के लोगों की मदद करने के लिए तत्पर है जो इंसान होने के नाते हमसे कुछ आशा रखते हैं। संस्था के कार्यकर्ता इस बात का अवश्य ध्यान रखते हैं कि कोई व्यक्ति किसी भी लाभ से वंचित न रह जाए क्योंकि इंसानी सोच ही हमें मानवता का पाठ पढ़ती है।


संस्था द्वारा कराए गए इन कार्यों के लिए सभी का कोटि-कोटि धन्यवाद हो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Believe in Humanity....

BE FREE; Happy Period with Sanitary Napkins!!

Save the innocent Sparrow Birds