"उड़ान: ग्रामीण महिलाओं के सपनों को पंख देने वाली पहल"


"जब महिलाएं उड़ान भरती हैं, तब समाज विकास की नई ऊँचाइयों को छूता है।" इसी सोच के साथ राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान ने ग्रामीण और वंचित वर्ग की महिलाओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम "उड़ान" की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


उड़ान कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है: महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, और स्वरोजगार के प्रति जागरूक बनाना, मासिक धर्म स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वच्छता पर प्रशिक्षण प्रदान करना, सिलाई, कढ़ाई, हस्तकला, और डिजिटल साक्षरता जैसे कौशलों का विकास,घरेलू हिंसा, लैंगिक असमानता और कानूनी अधिकारों के प्रति जानकारी देना महिला नेतृत्व को बढ़ावा देना और उन्हें सामुदायिक निर्णयों में भागीदारी के लिए प्रेरित करना !


कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न सत्रों के माध्यम से न केवल जानकारी दी जाती है, बल्कि उन्हें मंच भी प्रदान किया जाता है जहाँ वे अपने अनुभव साझा कर सकें और एक-दूसरे से सीख सकें। इस संवाद और सहयोग का माहौल उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।


"उड़ान" एक ऐसा मंच है, जहाँ महिलाएं अपनी पहचान बनाना सीखती हैं, सपने देखना और उन्हें पूरा करना सीखती हैं। यह कार्यक्रम न केवल महिलाओं के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए बदलाव की एक लहर लेकर आता है। राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान की यह पहल समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध हो रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Stand Together Against COVID-19

क़ानूनी जागरूकता: महिलाओं और बालिकाओं के लिए सशक्तिकरण का माध्यम

Rajasthan Samgrah Kalyan Sansthan (RSKS