"शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से बाल विवाह की कुरीति को समाप्त करने का प्रयास"


हमारे समाज की अशिक्षित, अर्द्धविकसित और दुष्टपरिणामों से भरी विचारधारा बाल विवाह है जहाँ एक मासूम को उस बलिवेदिका में धकेला जाता है। जिससे वो अभिग्नन है और इस विषय की कोई जानकारी प्राप्त नहीं है।  अशिक्षा, अज्ञानंता, अबोधता, गरीबी, लाचारी, विवशता और सामाजिक दबाव व् कुरीतियों की वजह से यह समाज में अपनी जड़ें अभी तक फैलाये हुए है। राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा शहर के झुग्गी झोपड़ी, स्लम एरिया, स्ट्रीट, गन्दी बस्तियों व् गरीब डेरों के बच्चो के साथ यह 1 दिवसीय बाल विवाह नियम और क़ानूनी जागरूकता कार्यक्रम किया गया।  जिसका उद्देश्य इस विषय पर उनको सम्पूर्ण जानकारियाँ देना है।  ताकि वो अपने भविष्य के प्रति सचेत , सजग व् सुरक्षित रह सके।  एशिया के कई देशों में बाल विवाह वहा के समाजों में अविकसशीलता का हिस्सा है।  जहा एक मासूम को समय से पहले इस दलदल में डाल दिया जाता है।  जिससे मानसिक, शारारिक, आर्थिक, सामाजिक, भौतिक व् मनोवैज्ञानिक विकास नहीं हो पाता है। 


संस्थान द्वारा फिलिप चार्ट, सेल्फी, व् संबोधन , भाषण के माध्यम से बच्चों को इस विषय पर अवगत करवाया जाता है। और साथ ही इसके नियम और कानून की बारीकी से व्याख्या कर उन्हें जागरूक भी किया जाता है। हर वर्ष कई बच्चों का बाल विवाह गुपचुप तरीके से अंजाम दे दिया जाता है कभी- कभी इसकी जानकारी सरकार तक भी नहीं पहुंच पाती है। इसका नतीजा यह होता है की कम समय में मृत्युदर बढ़ जाती है। अविकसित बच्चों का जन्म व् सही परिवार नियोजन नहीं हो पता है। इसके साथ ही परिवारों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 


संस्था के प्रतिनिधि बच्चो को इस विषय पर सविस्तार पूर्वक बताते व् समझाते है। बाल विवाह एक अभिशाप है जो एक साथ कई जिंदगीया नर्क बना देता है।  शिक्षा इसका सर्वोत्तम साधन है जो इस बुराई को दूर रखने में सहायता प्रदान करता है हमे शिक्षा के इस प्रसार को फैलाना है तभी समाज में जागरूकता की लहर आएगी और सभी इस दिशा में सकारात्मक रूप से कार्य करेंगे।  और हमे एक सभ्य समाज देखने को मिलेगा। राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान इस विषय पर अधिक से अधिक सभी नव पीढ़ी को जानकारी दे कर जागरूक बना रही है। जिससे समाज में सकारात्मकता आएगी और हमारी पीढ़ी को जानकारी व् कुछ ज्ञान प्राप्त होगा। राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान का यह प्रेरणादायक कार्य सामाजिक रूप से सभी के हित के लिए सर्वोपरी उत्कृष्ठ कार्य है जो समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। संस्था के इस कार्यक्रम को सभी ने सराहा और उनको धन्यवाद दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthan Samgrah Kalyan Sansthan (RSKS

Stand Together Against COVID-19

BE FREE; Happy Period with Sanitary Napkins!!