विद्यालयों को सशक्त बनाना: जल शोधन प्रणाली स्थापित करना



मेरा नाम विशाल गुप्ता है मैं एक अध्यापक हूँ और पास के पींसागन गाँव में रहता हूँ | राजस्थान में एक ओर जहाँ पानी न होने की समस्या विघमान है वही कही पीने योग्य पानी में फ्लोराईड बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है | जिससे दातों व हड्डीयों के बहुत सारे रोग उत्पन्न हो जाते हैं | लगातार इसके सेवन से बहुत बीमार पड़ जाते हैं व क ई बार इससे मृत्यु तक हो जाती है | भारत सरकार द्वारा इस संदर्भ में कई जल स्वच्छता व जल संरक्षण के कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं |


हमारे स्कूल प्रांगण में पहले हैडपम्प से पीने योग्य पानी लिया जाता था जिसको सभी बच्चे व स्कूल प्रशासन पीने में काम लेता था | उस जल में ना तो कोई खनिज लवण थे नाजल जैसी स्वच्छता थी इसके सेवन से आये दिन कोई ना कोई बीमार पड़ जाता था | पानी में फ्लोराईड युक्त था जिसके कारण हड्डियों के रोग व दातों में दर्द की समस्या बढ़ गई थी | फिर स्कूल प्रशासन ने इस समस्या से उबरने हेतु सामाजिक कार्य कर रही राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान संस्था से सम्पऺक किया व इस समस्या से संस्था प्रतिनिधीयों को अवगत करवाया | संस्था द्वारा आश्वासन दिया कि इस समस्या का शीध्र समाधान वो करेंगे |


फिर कुछ समय पश्चात संस्था द्वारा हमारे स्कूल प्रांगण में एक आरो प्लांट स्थापित करवा दिया गया |  जिससेे हमें अब स्वच्छ पीने योग्य जल की प्राप्ति होने लगी | अब इस जल से बच्चों के बीमार होने की समस्या से हमकों बहुत हद तक निजात मिला है इस धरती पर कुल पीने योग्य पानी मात्र 1%  है हम सबको पीने के पानी का मितव्ययता से उपयोग करना होगा | संस्था द्वारा कराये गये इस कार्य से स्कूल प्रशासन व सभी बच्चे बेहद खुश है उनके इस परोपकारी कार्य के कारण हमारी प्यास बुझाने व बिमारी रहित जल पीने का सौभाग्य प्राप्त हुआ |


अगर हर शिक्षा संस्थान में संस्था, भामासाहों व सरकार के द्वारा आरो प्लांट लगवा दिये जाये तो जल से होने वाली से बीमारियों से बच्चे ग्रसित नहीं होगें व इसके द्वारा स्वच्छ जल की पूतिऺ इनको प्राप्त होती रहेगी |इससे वे सभी स्वस्थ जीवन जियेंगे | इस इस सामाजिक हितकारी नेक कार्य का स्कूल प्रशासन व सभी शाला के छात्र- छात्राऐं व सभी अभिभावकों द्वारा संस्था का ह्रदय से धन्यवाद व अपना आभार प्रकट किया और आशा करते हैं इस नेक कार्य को वो आगे तक बढ़ाये |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Believe in Humanity....

BE FREE; Happy Period with Sanitary Napkins!!

Save the innocent Sparrow Birds