"स्वावलंबन से समाज परिवर्तन तक: SHG महिलाओं के लिए कौशल निर्माण और नेतृत्व विकास"
राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा shg की महिलाओ के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में क्षमता निर्माण कार्यक्रम किये गये जिसका उद्देश्य इन महिलाओं को प्रभावी रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है जिसमे यह अपना आर्थिक सशक्तिकरण मजबूत बना सके। और अपने महिला अधिकारों का उपयोग कर सकें। और अपने महिला अधिकारों का उपयोग कर सके व् हमारे इस समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलायें व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से अपने जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक आवश्यक कदम है। इस कार्यक्रम से महिलाये विभिन्न कौशलों को हासिल करती है जो उन्हें अपने परिवार की भलाई के लिए बल्कि समाज में एक सक्रीय सदस्य बनने में भी मदद करती है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य और महत्त्व महिलाओं को आत्म निर्भरता की दिशा में आगे कदम बढ़ाना सभी महिला शक्ति को सामाजिक और क़ानूनी जानकारी देकर जागरूक बनाना , लीडरशीप और सामूहिक निर्णय निर्माण की विचारधारा को प्रबल करना क्षमता निर्माण कार्यक्रम में महिलाओं को नेतृत्व के गुण , टीमवर्क और संघर्ष समाधान के कौशल सिखाये जाते है। इसमें इन महिलाओ का कौशल सही कर उन्हें रोजगार के नए अवसर प्रदान करता है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बन सके और उसकी आय में भी बढ़ोतरी हो सके। संस्था के द्वारा महिलाओं के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम न केवल उनके व्यक्तिगत विकास के लिए भी आवश्यक है बल्कि यह समुदाय और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक प्रभावी माध्यम भी है।
जब महिलाये सशक्त होती है तो यह केवल उनके परिवार ,बल्कि पुरे समाज को लाभ पहुँचता है। इस कार्यक्रम में न केवल महिलाये आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती है बल्कि व् सामाजिक ,राजनीतिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में भी अपनी भूमिका को सशक्त बना सकती है। इसलिए SHG महिलाओं को अपनी सामाजिक स्थिति और समान अधिकारों का अहसास होता है वे अपने परिवार और समाज में सकारात्मक बदलाव लाती है। जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और क़ानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह कार्यक्रम न केवल महिलाओं को व्यावसायिक और नेतृत्व कौशल प्रदान करते है बल्कि उन्हें आत्मविश्वास , सामाजिक सम्मान और आर्थिक स्वत्रंता की दिशा में मार्गदर्शन भी करते है। वास्तव में इस कार्यक्रम में द्वारा महिलाओं का जीवन परिवर्तित हो रहा है और हमारे समाज में प्रकाश की किरण चारो और उजाला कर हमे मजबूत स्थिति प्रदान कर रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें