"जीवन कौशल और उद्यमिता के माध्यम से महिलाओं में आत्मनिर्भरता का विकास"


राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्व्रारा चलाये जा रहे गारमेंट मेकिंग प्रशिक्षण में संस्था के 1 दिवसीय महिला जीवन कौशल विकास कार्यक्रम प्रशिक्षण यथा स्थान पर आयोजित किया गया।  जिसमे उनको जीवन की चुनौतियों का सामना करना और पने लक्ष्य को निर्धारण करने हेतु सक्षम बनना शामिल है।  इन कौशल में धन का प्रबंध कैसे करे, अच्छा स्वास्थ्य हम बनाये रखे, सभी के साथ मजबूत सम्बन्ध रखें, अपने समय को किस प्रकार प्रभावी बनायें एवं अपने जीवन के उद्देश्य को कैसे पूरा करें ! यह सभी बिन्दुओ पर उनको यह प्रशिक्षण दिया गया। विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में कार्य के लिए पारस्परिक और मनोसामाजिक कौशल विकसित करना है।  यह अनुकूली तथा सकारात्मक व्यवहार की वो योग्यतायें है जो व्यक्ति विशेष को दैनिक जीवन की मांगो और चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए सहारा बनती है। 


संस्था प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में उनको पोस्टर, सेल्फी, बैनर, अभिव्यक्ति, साँप सीढ़ी गेम, गिलास गेम, अखबार गेम, त्रिपाल गेम, पत्थर से घर बनाना, और उत्साह और कौशल सम्बंधित खेल इन महिलाओं के साथ खेलें गए। जिसमे इन्होने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।  यह सभी गेम हम में उच्च गुण विकसित करने में मददगार सिद्ध होंगे। जो हमे जीवन की बाधाओं से लड़ने की शक्ति प्रदान करते है। साथ ही हमें व्यवाहरिक ज्ञान उपलब्ध करवा कर सकारात्मक दृश्टिकोण प्रदान करते है।  कौशल कार्यक्रमों में जीवन कौशल , संचार क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास को एकीकृत किया जाता है। महिलाओ के सशक्तिकरण के लिये वास्तविक वित्तीय और सामाजिक समावेशन के लिए कई जगह पर मजबूत प्रयासों की आवश्यकता है। 


हमारे जीवन में सर्वप्रथम व्यावहारिक ज्ञान का होना बहुत जरुरी है यह सयुंक्त कार्यक्रम महिलाओं में उद्यमिता की नींव भी रखता है जो उन्हें आर्थिक रूप मर मजबूत बनाने में सहायक होती है। और समाज में पिछड़पन की अवस्था को दूर करती है। हमें जीवन के हर पल में मजबूती की आवयश्कता होती है।  जो जीवन कौशल विकास कार्यक्रम से हमे प्राप्त होती है। राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान महिलाओ की स्वाभाविक क्षमताओ को निखारने का कार्य करती है।  जो उनमें निपुणता और कौशल लाते है। यह कार्यक्रम सही मायनो में महिलाओं में उत्साह की वृद्वि करता है। संस्थान का यही प्रयास है की अधिक से अधिक महिलाओं का स्थान समानता के साथ स्थापित किया जाए।  कार्यक्रम का सभी प्रशिणार्थियों ने स्वागत किया और सभी ने संस्था के इस कार्य के लिए उनको धन्यवाद दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Stand Together Against COVID-19

Rajasthan Samgrah Kalyan Sansthan (RSKS

The Victory !! Dussehra Mahotsav !!