बदलते भारत में महिलाओं का ब्यूटी पार्लर: विकास और सशक्तिकरण



हमारा आज का भारत बदलता भारत है। यहां कई विकास की राहें खुली है संसाधन बढ़े हैं नई सोच विकसित हुई है वह आधुनिकता आई है। आज की नई इस दौर में सुंदर दिखने की प्रतिस्पर्धा में आगे आना चाहती है कि यही कारण से आज हर जगह महिलाओं का ब्यूटी पार्लर कार्य बहुत अच्छे तरीके से फल फूल रहा है। इसी संदर्भ में राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा युवा महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम गांव नारेली में रखा गया जहां संस्था द्वारा किए गए सर्वे में सभी में उत्साह दिखाते हुए अपना नाम दर्ज करवाया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन माह की अवधि का होता है जिसमें महिलाओं को साज श्रृगांर के संबंधित सभी कार्य सिखाए जाते हैं। प्रतिदिन 8 घंटे इसको चलाया जाता है जिसमें 25 से 35 महिला एक समूह बनाकर अपना कार्य करती है।


इस कार्यक्रम में कुशल मास्टर ट्रेनर के नेतृत्व में सभी को प्रक्रियात्मक रूप से कार्य बताया जाता है जो कि हमारी रुचि में समाहित हो जाता है। इसमें महिलाओं के बाल काटना व सजाना, नाखून काटना, मेहंदी, वैक्सीन, फेस पैक, पेडीक्योर, स्टीम देना, मेकअप, ब्राइडल श्रृंगार, थ्रेडिंग, आईब्रो बनाना, ब्लीच, अनेक प्रकार के फेशियल, हेड मसाज, हेयर स्टाइल, शैंपू , बाल कलर, व कटिंग सिखाई जाती है। यह सभी कार्य महिला सौंदर्य में चार चांद लगाते हैं। मेकअप के द्वारा बेदाग सुंदरता प्रदान करता है। महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर एक ऐसा बिजनेस है जो वो सबसे ज्यादा अपनाना पसंद करती है। आज के समय में खुद को सुंदर दिखाने के लिए लोग हजारों रूपये खर्च कर देते हैं। इसकी मांग मार्केट में सदा बनी रहती है। इससे बहुत अच्छी आमदनी हमें प्राप्त होती है।


खूबसूरती अक्सर किसी की भावनाओं को बहुत सकारात्मक तरीके से बदल देती है। सुंदरता किसी भी व्यक्ति की एक अनूठी अभिव्यक्ति है जो सही मायनों में उसके व्यक्तित्व को दर्शाती है। सुंदर दिखना या दिखाना एक तरह की हौड़ होती है जिसमें महिलाऐं हमेशा आगे ही रहती है। इस कार्य को सीख कर महिला आत्मविश्वासी बनती है।और साथ ही इस कार्य को करने के बाद उनकी आर्थिक उन्नति भी संभव होती है। महिलाओं के लिए घर में ही खोलने वाला बहुत अच्छा रोजगार है जिसमें उनको कहीं बाहर नहीं जाना पड़ता। घर बैठे उनको अपना व्यवसाय मिल जाता है।


ब्यूटी पार्लर एक ऐसा प्रतिष्ठान है जो लोगों को कॉस्मेटिक उपचार प्रदान करता है। आप अपने शरीर को कैसे साफ व व्यवस्थित रखें यह बताता है। ब्यूटी पार्लर से कई फायदे प्राप्त होते हैं। 1- व्यक्तिगत रूप रंग में वृद्धि होती है 2- तनाव में कमी आती है 3- कौशल वृद्धि और व्यावसायिकता बढ़ती है 4- सामाजिक संपर्क और सामुदायिक निर्माण होता है 5- नौकरी सर्जन में आर्थिक प्रभाव 6- शैक्षणिक और कौशल विकास के अवसर  7-सांस्कृतिक और कलात्मक अभिव्यक्ति आदि होते हैं। कार्यक्रम पूर्ण हो जाने के बाद सभी को संस्था प्रमाण पत्र देती है ताकि उसके माध्यम से वो अपना व्यवसाय खोल सकें | राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान महिला भागीदारी का सशक्तिकरण पर बहुत जोर देती है और उनके लिए अनेकानेक कार्यक्रम संचालित करती रहती है। नारी शक्ति सदा ही आगे रहे यही हमारा उद्धेश्य है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthan Samgrah Kalyan Sansthan (RSKS

Stand Together Against COVID-19

The Victory !! Dussehra Mahotsav !!