मलेरिया से बचाव ही उपचार - एक पहल स्वस्थ्य भविष्य !!



राजस्थान सम्रग कल्याण संस्थान द्वारा कई सामाजिक सेवार्थ कार्य वर्ष भर करवाए जाते रहते हैं, जिसमें स्ट्रीट, स्लम एरिया में झुग्गी झोपड़ी वाले इलाके में रहने वाले लोगों के साथ बहुत से कार्यक्रम  किये जाते  हैं। इसके स्वास्थ्य व्  वातावरण को देखते हुए संस्थान द्वारा इन्हे मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम इनके बीच में रखा जायेगा।  क्योंकि आसपास का वातावरण प्रदूषित होने से यहां मच्छर बहुत मिलते हैं जिससे मलेरिया फैलने  का डर रहता है बारिश का जल जमाव के कारण मलेरिया  बहुत तेजी से फैलता है। इसके संक्रमण से अनेक बीमारियों का पनपती  है। हर वर्ष हजारों की संख्या में इस बीमारी से लोग तेजी से मरते हैं। इसका बचाव बहुत ही आवश्यक है। इसके लिए उनके जागरूकता लाना बहुत जरूरी है।संस्था मलेरिया प्रभावित इलाको का सर्वे के उन लोगो को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार करती है। 


हमारे भारत में कई भागों में आज भी ऐसे इलाके है जो समस्या से बहुत ग्रसित  है। अत्यधिक गरीबी व संसाधन की पर्याप्त ना होने के कारण वह उसके बचाव के साधन  उपयोग में नहीं ला पाते हैं जिससे उनके बीच में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इसके बचाव के लिए हमें जहां पर गड्डो में पानी भरा हो, उसे भर दिया जाए, मच्छर मारने का स्प्रे कराया जाए, मेडिसिन प्रयोग में लाई जाए, मच्छरदानी का उपयोग करें, वह सुरक्षा के सभी साधनों को अपनाये। प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सिद्धांतो  को लागू करने में सबसे बड़ी चुनौती सभी के लिए स्वास्थ्य को देखभाल का सामान वितरण करना है।  ग्रामीण जनता, शहरी झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच की के कारण सबसे अधिक असुरक्षित है। सरकार द्वारा भी यहाँ विषम परिस्थति देखने को मिलती है।


राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा करो बस 5000 परिवारों को मच्छरदानी वितरण की जाती है। इसमें बहुत हद तक मलेरिया रोगों से निजात मिलती है। मलेरिया एक परजीवी के कारण होने वाली गंभीर बीमारी है। यदि इसका शीघ निदान और उपचार न किया जाये तो मलेरिया एक घातक बीमारी बन जाती है  बुखार आना ठंड लगने से थकान, उल्टी ,दस्त  जैसे लक्षण हो जाते हैं। इससे  बचाव हेतु मच्छरदानी का उपयोग करना, शाम के समय खिड़की दरवाजे बंद करना,व् पूरी बाँह के कपडे पहनना शामिल है। मलेरिया की रोकथाम के मच्छर नियंत्रण के  प्रजनन क्षेत्र को कम करना व् खड़े मई पानी के लार्वा को मरना शामिल है। क्लोरीन दवा पर  हम भरोसा कर सकते हैं।


राजस्थान समग्र  कल्याण संस्थान का लक्ष्य हर एक परिवार तक स्वास्थ्य संबंधी ज़रूरतें मुहैया करवाना है जिसमें लोगों के जीवन का बचाव किया जा सके। वह हर परिवार को मदद मिल सके। प्रति वर्ष मलेरिया से पूरे विश्व में 2 लाख से अधिक मौतें होती हैं। इससे सुरक्षित रहने के लिए इससे बचाव नितांत आवश्यक है। इसके लिए संस्था द्वारा समय -समय पर जागरूकता कार्यक्रम भी करवाए जाते रहते हैं जिससे इन सभी में जागरूकता आए और इस मलेरिया से वह अपना बचाव कर सके। वह अपना और अपने परिवार का जीवन बचा सके। जब तक हम सुरक्षा के सभी साधनों का प्रयोग में नहीं लेंगे तब तक इससे बचाव करना कठिन होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Believe in Humanity....

BE FREE; Happy Period with Sanitary Napkins!!

Save the innocent Sparrow Birds