"महिला सशक्तिकरण की दिशा में: ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर"

 

आज के युग में सौन्दर्य प्रसाधन और सौन्दर्य दिखना एक चलन सा हो गया है आजकल स्त्री और पुरुष दोनों इस स्पर्धा में देखे जा सकते है। पर महिलाओं में यह चलन बहुत अधिक बढ़ गया है और महिलाओं के लिए आय अर्जन का सबसे अच्छा कार्य भी बन गया है। हमारे समाज के हर वर्ग की महिलाये आज सुंदर दिखना चाहती है।  और इसके लिए वह ब्यूटी पार्लर का उपयोग करती है।  यह शहरी और ग्रामीण दोनों के लिए यह कार्य बाद रहा है।  जहा अधिकतर महिलाये इसमें अपनी रूचि दिखाती है और इस कार्य को अपनाती है।  जिसमे बहुत अच्छी आय उनको प्राप्त होती है।  महिलाओं  की इस बढ़ती मांग को देखते हुए राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा शहर के अर्ध ग्रामीण भाग में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शिविर का शुभारभ किया गया। जिसमे सौंदर्य प्रसाधन के सभी कार्य निपूर्ण मास्टर ट्रेनर के सानिध्य में इनको कुशलता से सिखाये जायेगे। 


कार्यक्रम की शुरुआत में राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा बताया गया।  यह प्रशिक्षण महिलाओ को आर्थिक रूप से सशक्त करेगा और जीवन में उनको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।  और साथ ही इस कार्य में उनको निपुणता भी प्रदान करेगा जो उनका कौशल बढ़ायेगा।  संस्था इस काम में युवाओं को आगे बढ़ने को प्रेरित करती है जो अपने जीवन के संचालन को यथासंभव अपने अनुरूप बना सके।  आज का युग बढ़ता युग है जो अपनी सम्भावनाओ को अपने अनुरूप ढाल कर अपने जीवन में उचाईयों को हासिल कर रहा है सतत प्रयास, लगन, मेहनत, क्षमता आदि से ही व्यक्ति आगे बढ़ता है।  और अपने नाम की प्रसिद्धि पाता है। 


इस कार्यक्रम में महिलाओं को इस कार्य के अलावा उद्यमिता विकास, कौशल उनयन्न ,जीवन कौशल क्षमता निर्माण , प्राथमिक अभिविन्यास, एवं नेतृत्व क्षमता व् मार्केटिंग के विषय पर भी पूर्ण ज्ञान दिया जायेगा जो एक व्यक्तित्व को निखारने में अपना योगदान देता है।  कोई भी महिला जब इस कार्यक्रम में पूरा करके स्वयं का कार्य करती है तब वह एक योग्य मास्टर के रूप में सबके सामने सम्मुख होती है।  इसके लिए आत्मविश्वास, लगन, मेहनत, का होना बहुत जरुरी है। संस्थान ऐसी बहुत सी महिलाओ को प्रेरित कर उन्हें समाज में अच्छे मुकाम तक ले गई है।  जो आज अपना जीवन खुशहाली से बिता रही है।  राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा यह कार्यक्रम समाज में बदलाव ला रहा है और महिलाओ को आत्मनिर्भरता की और ले जा रहा है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Believe in Humanity....

The Victory !! Dussehra Mahotsav !!