"बालिकाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक कदम स्वच्छता की ओर हाइजीन किट वितरण"


जीवन में शारारिक स्वच्छता का अहम् योगदान है। यह हमको शारारिक रूप से स्वच्छ व् हाइजीन रखता है जिससे किसी प्रकार की बीमारी से हम ग्रसित नहीं होते है और स्वयं को हाइजीन बना पाते है। यह हमारी दिनचर्या का एक हिस्सा है। राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा एजुकेशनल फॉर एवेरी रूरल गर्ल्स कार्यक्रम के तहत वंचित स्कूली बालिकाओं को संस्था द्वारा हाइजीन किट दिया गया। लगभग 42 सरकारी स्कूल की 1500 बालिका को यह किट दिया गया। जो ग्रामीण स्तर पर उन्हें हाइजीनिक बनाने में सहयोग देगा। यह महिलाओं के मासिक चक्र के दौरान जो असुविधा उन्हें उठानी पड़ती है उनको दूर करेगा और शारारिक रूप से उनको स्वस्थ भी रखेगा। 


राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा उन्हें इस कार्यक्रम के तहत अपने शरीर को कैसे स्वच्छ और स्वस्थ रखा जाए इस विषय पर पूर्ण जानकारी पोस्टर, सेल्फी, व्याख्यान, अभिव्यक्ति, रैली, प्रशोत्तरी के माध्यम से प्रदान की। इसमें उनको जो हाइजीन किट में सेनेटरी पेड, नैलकटर, हाथ धोने क साबुन, नहाने का साबुन, रुमाल, कंघा व् तेल की शीशी उपलब्ध करवाई गई। यह समस्त सामग्री उन्हें शारारिक रूप से स्वस्थ रखने में मददगार साबित होगी। अधिकतर ग्रामीण भागों में इन बालिकाओं को यह सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती है। संस्थान द्वारा यह सुविधा उनको स्कूल प्रांगण में ही दे दी जाती है। यह सुविधा उनको शिक्षा प्राप्ति में भी मददगार सिद्ध होती है। 


सेनेटरी पेड किशोरी बालिकाओं को उनके ऋतु स्त्राव चक्र में सावधानी पूर्वक सुरक्षित रखता है। ग्रामीण स्तर पर कही महिलाये व् बालिका परम्परागत कपड़े का ही उपयोग करती है। जो कई प्रकार की चर्म व् आंतरिक बीमारियों को बेवजह निमंत्रण देता है। आज का बढ़ता दौर आधुनिकतम साधनो को अपनाकर स्वय को और परिवार को सुरक्षित रख रहा है। इस कार्यक्रम के जरिये हम समाज को एक सन्देश देते हुए बदलाव की दिशा में कार्य कर रहे है जो इनके जीवन को प्रभावी रूप से सुरक्षा प्रदान करेगा। इसका उपयोग सुगम व् सरल है उपयोग के बाद इसे आसानी से नष्ट किया जा सकता है। 


समाज में बदलाव लाना बहुत जरुरी है और शिक्षा ही इसका सर्वोत्तम साधन है किशोरी बालिकाओं को दी हुई ये ज्ञानवर्द्धक जानकारियां जो समाज की सोच है उसकी संकीर्णताओं को समाप्त करेगी और नई दिशा में चलने की भावना हमारे मन में प्रेरित करेंगी। राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान का यह कार्य शिक्षाप्रद तरीक़े से कई बालिकाओं को इस विषय में प्रेरणा दे रहा है और समाज को सुरक्षित कर रहा है। हम सभी इस कार्य के लिए संस्थान को अपना धन्यवाद देते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Stand Together Against COVID-19

क़ानूनी जागरूकता: महिलाओं और बालिकाओं के लिए सशक्तिकरण का माध्यम

Rajasthan Samgrah Kalyan Sansthan (RSKS