"ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शिविर: महिलाओं के उज्जवल भविष्य की ओर"



सुन्दर दिखना और दिखाना किसको अच्छा नहीं लगता है आज का युग बढ़ता हुआ युग है जिसमें सभी अपने रहने,
खाने, पीने और शारारिक सुंदरता के विभिन्न साधनो का प्रयोग कर रहे है ! इसी कर्म में ब्यूटी पार्लर व्यवसाय महिलाओं की प्रमुख पसंद बना चुका है जिससे शारारिक सौन्दर्य बढ़ाने के साथ उसकी व्यक्तित्व को निखारा जाता है।  इसी को देखते हुये राजस्थान समग्र कल्याण द्वारा शहरी क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर  प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया गया। जिसमें संस्था प्रतिनिधि, मुख्य अथिति पार्षद और मास्टर ट्रेनर इस कार्यक्रम में मौजूद थे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के समक्ष एवं आत्मनिर्भर बनाना है जो इस कार्य को सीख कर स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकें। 


कार्यक्रम का शुभारंभ पार्षद महोदया द्वारा किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये उन्हें सशक्तिकरण का आभास भी कराया बाद में मास्टर ट्रेनर द्वारा इस कार्यक्रम में जो सिखाया जायेगा उसकी विस्तृत रूप से सभी को बातें व् विषय बताये। जिसमे जीवन कौशल, मार्केटिंग, नेतृत्व क्षमता, उद्यमिता, प्राथमिक अभिविन्यास व् लीडरशीप जैसे कार्यक्रम भी इनके साथ करवाये जायेंगे।  जो इन्हें पूर्ण रूप से दक्ष बनाकर समाज के समान प्रस्तुत करेगीं।  यह कार्यक्रम में मात्र सीखने को नहीं मिलेगा अपितु सर्वश्रेष्ठ कौशल को कैसे विकसित किया जायें।  इस विषय की भी पूर्ण जानकारी प्राप्त होगीं। हमारी क्षमताओं का आंकलन तभी हो सकता है जब हम अपने कार्य से या व्यक्तित्व से दूसरों को प्रभावित कर सकें। 


इस कार्यक्रम में महिलाओं को ब्यूटी पार्लर के वो सभी कार्य सिखाये जायेगे जो इससे सम्बंधित है जैसे हेयर कंटिंग, स्किन मेकअप, कलरिंग, हाइलाइटिंग, हेयर ट्रीटमेंट, हेयर स्टाइलिंग जैसे काम होते है इसके अलावा ट्रैडिंग, ब्लीच, फेशियल, फेस पैक, हेड मसाज, हेयर स्टाइल, कलर व् कटिंग रोलर सेटिंग, आई ब्रो, शेम्पू, मेहंदी, मेकअप और नेल कटर और केयर सहित कई अन्य प्रशिक्षण दिये गये।  संस्था के मास्टर ट्रेनर द्वारा यह सभी कार्य 90 दिन तक सिखाये जाएंगे जो व्यवाहरिक ज्ञान के परिपूर्ण होंगे।  कार्यक्रम में सभी महिला प्रशिणार्थी उत्साहित थी. सभी के द्वारा सबको आशीष वचन दिये गये और मेहनत के साथ से लग्न से इस कार्यक्रम को पूरा करने का आग्रह किया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल में संस्था का हर कदम इन महिलाओं के साथ रहेगा।  इस प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक व् सभी आवश्यक उपकरण प्रशिक्षण स्थान पर स्थापित रहेंगे ताकि इनको पूर्ण सुविधा इसकी मिलती रहें।  आपसी विचार- विमर्श कर समारोह को अंतिम रूप दिया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Stand Together Against COVID-19

BE FREE; Happy Period with Sanitary Napkins!!

"ग्रामीण आंगनबाड़ी बच्चों के लिए शिक्षा की ओर एक कदम: RSKS India द्वारा ड्रेस और स्टेशनरी वितरण"