वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण: राजस्थान समग्र कल्याण संस्था की दिशा





इस धरती पर वृक्ष पर्यावरण की जान है। हमारी धरती चारों और से पर्यावरण घिरी है। वृक्ष धरती के समस्त जीवों को जीवन देने का काम करते हैं। इस बढ़ते युग में सब जगह प्रकृति का सर्वनाश किया जा रहा है। व बेतहाशा वृक्षों की कटाई हो रही है। इस कारण ऑक्सीजन का स्तर गिरता जा रहा है। वह लोगों का स्वास्थ्य भी इससे प्रभावित हो रहा है। इसके लिए हम सब मानव जाति को इसके संरक्षण हेतु बेहद ठोस कदम उठाने पड़ेंगे। क्योंकि यदि इस धरती पर वृक्ष ही ना रहे तो यहां जीवन भी संभव नहीं हो पाएगा।


राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान संस्था द्वारा इस सोचनीय कार्य हेतु कई ठोस सामाजिक कदम उठाए जा रहे हैं जिसमें हम सीमांत परिवार के साथ फलदार वृक्ष में खाद वितरण का कार्यक्रम कर रहे हैं।संस्था द्वारा अजमेर के 8 गांव में 25 सीमांत परिवारों के साथ फलदार वृक्ष व खाद वितरण कार्यक्रम रखा गया, जिसमें वर्षों के संवर्धन पर संरक्षण के बारे में समझाया। व अपने आस-पास में लगे पेड़ों के चारों और सफाई कर फिर किनारे पानी पिलाने हेतु गड्ढा किया |जिससे वृक्षों को बढने हेतु पानी दिया जा सके | सभी 25 परिवारों को संस्था ने फलदार वृक्ष जैसे आम,अनार, अमरुद,आंवला ,गोंदा,चीकू ,जामुन,व नींबू के पौधों का वितरण किया। और उनके संवर्धन हेतु उनके साथ वर्मी कंपोस्ट खाद भी इनको प्रदान की गई। जिसमें इन पौधों की वृद्धि तेजी से हो सके। व वृक्षों को उनका पोषण प्राप्त होता रहे। इन सभी 25 परिवारों को 50 किलो वर्मी कंपोस्ट खाद में 175 फलदार पौधों का वितरण किया गया।


संस्था का यह कार्य पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता को बढ़ाना है व इसके प्रति लोगों को आकर्षित करना है। जिससेे धरती को पुनः हम हरा भरा कर सकें, वह स्वस्थ स्वच्छ प्राणवायु का अधिक से अधिक प्रसार कर सके। वृक्षों से हमें अनेकों फायदे हैं। जैसे वर्षा करने में सहायक ,मिट्टी का अपरदन रोकने में,बाढ़ की स्थिति कम करने में,पानी का कटाव रोकने में, भूमि की नमी व उपजाऊता को बढ़ाने में, प्राण वायु ऑक्सीजन देने में व धरती पर सभी हानिकारक गैसों का अवशोषण करना इत्यादि काम शामिल है।


पर्यावरण के प्रति संस्था का यह कार्य प्रेरणादायक वह संतोषजनक है। हम सभी परिवारों की तरफ से संस्था को धन्यवाद।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthan Samgrah Kalyan Sansthan (RSKS

Stand Together Against COVID-19

"सपनों की उड़ान: जीवन कौशल शिक्षा के माध्यम से सशक्तिकरण ''