इंद्रा कृष्णमूर्ति नूई का सफर: व्यापार और नेतृत्व में एक उल्लेखनीय जीवन


इंद्रा कृष्णमूर्ति नूई का जन्म 28 अक्टूबर 2055 में मद्रास तमिलनाडु में हुआ। इनकी प्रारंभिक शिक्षा होली एंजिल्स एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल मद्रास में हुई। तत्पश्चात् 1974 में मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से भौतिकी रसायन,विज्ञान,और गणित में स्नातक डिग्री प्राप्त की और भारतीय प्रबंध संस्थान कोलकाता में 1976 में प्रबंधन में स्नाकोत्तर किया। भारत में पहली बड़ी बचपन में अधिक कठिनाइयों को झेलते हुए भारतीय प्रबंध संस्थान कोलकाता से मास्टर डिग्री की। इसके बाद अमेरिका स्थित येल यूनिवर्सिटी से पब्लिक एंड प्राइवेट मैनेजमेंट का अध्ययन किया। इस दौरान उन्हें अमेरिका से लगाव हो गया। और उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद बोस्टन कंसल्ट्रेशन फॉर्म ज्वाइन कर लिया और टेक्सटाइल में कंज्यूमर गुड्स इंडस्ट्री में मुवक्किलों की सेवा करने लगी।


इंद्रा के पिता बैंक में कार्यरत थे और माताजी हाउसवाइफ थी। यह दो बहने हैं चंद्रिका और इंदिरा, इनकी शादी राजकुमार नूई से हुई। उनकी दो बेटियां है जो ग्रीनविच कनेक्टिकट में रहती है। उनकी बेटियों में से एक वर्तमान में येल में प्रबंधन स्कूल में पढ़ रही है। इनकी बड़ी बहन चंद्रिका एक प्रसिद्ध गायिका और बिजनेस वूमेन है।


वषऺ  1986- 90 के बीच इन्होंने मोटरोला कंपनी में कॉरपोरेट स्ट्रेटजी के उपाध्यक्ष के रूप में काम किया और कंपनी आटोमोटिव और इंडस्ट्रीयल इलेक्ट्रॉनिक्स के विकास का मार्गदर्शन किया। नूई पेप्सिको की दीर्घकालिक ग्रोथ स्ट्रेटजी की शिल्पकार मानी जाती है।नूई 1984 में पेप्सिको में शामिल हुई और 2001 में अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनी। उन्होंने एक दशक से अधिक समय तक कंपनी की वैश्विक रणनीति का निर्देशन किया और पेप्सीको का पुनर्गठन किया। वर्ष 2011 से नूई एक कंपनी चला रही है और 200 देश से अधिक देशों में इसके उपभोक्ता है। फिलहाल नूई कई बोर्डों की सदस्य हैं|  जिसमें यूएस - चीन बिजनेस काउंसलिंग, यू एस- इंडिया बिजनेस काउंसलिंग, कंज्यूमर गुड्स फोरम आदि शामिल है। भारतीय मूल की वे इससे पहले पेप्सीको को की मुख्य वित्तीय सलाहकार थी।


2008 में पेप्सीको की सीईओ के रूप में इंद्रा नूई $ 1,49,1 7,701 की आमदनी अजिऺत की, जिसमें उन्होंने $13,00,000 का मूल वेतन $ 26,00,000 नगद बोनस $ 64, 28, 538 और $ 43,82, 529 के विकल्प शामिल थे।


वह अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी की महिला प्रमुख है। फॉर्च्यून ने अमेरिका की शक्तिशाली व्यवसायी महिलाओं की सूची अलग से निकाली इसमें IBM गिनी रोमेटी शीर्ष पर और पेप्सिको की सीईओ इंद्रा नूई दूसरे स्थान पर है। उन्हें फोब्सऺ की ओर से जारी 30 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया। 2007 में उन्हें भारत सरकार द्वारा उद्योग के व्यापार के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला नेताओं के समूह के द्वारा 2009 में इन्हें मुख्य कार्यकारी अधिकारी का नाम दिया गया। यूएसआईबीसी के बोर्ड निदेशकों का नेतृत्व करती है जो अमेरिकी उद्योग के प्रतिनिधिक अंश का प्रतिनिधित्व करते हुऐ 60 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों की एक सभा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Believe in Humanity....

BE FREE; Happy Period with Sanitary Napkins!!

Save the innocent Sparrow Birds