राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान: महिलाओं के सामर्थ्य को बढ़ाते हुए ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम



राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान संस्था द्वारा अजमेर के काई शहरी ,अधऀशहरी,व ग्रामीण भागों में उघमिता विकास को लेकर महिलाओं के साथ उनके कौशल विकास को निखारने के लिए कई प्रशिक्षण कार्यक्रम किए जाते हैं जिनमें आज के युग में प्रचलित ब्यूटी पार्लर बहुत ही प्रचलित कार्य है। संस्था द्वारा सर्वप्रथम किसी गांव व शहर के इलाके में जाकर वहाँ सर्वे किया जाता है जिसमें युवा वर्ग की महिलाओं को शामिल किया जाता है। घर-घर जाकर सर्वे में उनसे उनकी स्थिति वह अभिरुचि तय कर उनका नाम लिस्ट में जोड़ा जाता है। फिर एक साक्षात्कार किया जाता है जिसमें उन्हें कार्यक्रम की रूपरेखा समझाई जाती है। वह बीच में इसको ना छोड़ने की आज्ञा भी दी जाती है। सभी सर्वे कार्य साक्षात्कार पूर्ण हो जाने के बाद मां के जन्म प्रतिनिधि या समाजसेवी के द्वारा इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाता है।


जीवन में महत्वाकांक्षी होना बहुत जरूरी है और महिला शक्ति अपने कार्य के प्रति बड़ी सजग रहती है। भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। इस बढ़ते युग में सौंदर्य प्रसाधन भी बढ़ रहा है। इसको देखते हुए ब्यूटी पार्लर व्यवसाय सफल वह अच्छा कार्य है। राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान संस्था के द्वारा इस 90 दिवसीय
प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को विभिन्न प्रकार के कार्य सिखाए जाते हैं। जिसमें हेयर स्टाइलिग, कटिंग, कलरिंग, मैनीक्योर, पेडीक्योर, वैक्सिंग, ब्लीचिंग, फेशियल, बालों को स्ट्रेट करना, थैडिग, फेशियल ,फेस मसाज, हेड मसाज, बॉडी मसाज, व ब्राइडल मेकअप, मेहंदी लगाना, इत्यादि कार्य संपूर्ण रूप से सीखये वह समझाऐ जाते हैं।


इस 90 दिवस में सभी महिलाओं को अपने कार्य में पूर्ण रूप से दक्ष व निपुण बनाकर उसे स्वयं के व्यवसाय हेतु प्रेरित भी किया जाता है जिसके लिए समय-समय पर उनके साथ बड़े ब्यूटी पार्लरों से मिलकर उनका कार्य देखकर उनका साक्षात्कार भी किया जाता है जिसके फल स्वरुप व आर्थिक क्रियो से जुड़कर इसका लाभ प्राप्त कर सके। इस कार्यक्रम के पूर्ण हो जाने पर उन्हें संस्था की तरफ से एक सर्टिफिकेट भी दिया जाता है जिससे भविष्य में वे सभी इसका उपयोग कर सके।


राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान का यह कार्यक्रम उनमें आत्मविश्वास जगाता है। वे उन्हें प्रेरित करता है कि महिला किस तरह खुद को सशक्त बनाकर इस समाज में आगे आये है व स्वयं का और अपने परिवार की आर्थिक उन्नति में मिलकर उनका सहयोग करें। महिला सशक्तिकरण समाज को बदलने की एक प्रेरणा भी देता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthan Samgrah Kalyan Sansthan (RSKS

Stand Together Against COVID-19

BE FREE; Happy Period with Sanitary Napkins!!