निर्मला सीतारमण नेतृत्व की यात्रा :अर्थशास्त्री से वित्त मंत्री तक



 निर्मला सीतारमण का जन्म तमिलनाडु की मुद्ररै में एक तमिल अंयकर परिवार में सावित्री और नारायण सीतारमण के घर हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सैक्रेड हार्ट कॉन्वेंट एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल विलुप्पुरम से प्राथमिक स्तर तक,और मद्रास और तिरुचिरापिली से की। उन्होंने 1980 में सीता लक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज, तिरूचिरापल्ली से अर्थशास्त्र की कला की स्नातक डिग्री, अर्थशास्त्र में मास्टर आफ आर्ट्स की डिग्री,और एमफिल की डिग्री प्राप्त की। 1984 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली से उन्होंने पीएचडी के लिए दाखिला लिया। भारत यूरोप पर ध्यान देने के साथ अर्थशास्त्र में कार्यक्रम किया, लेकिन बाद में उन्होंने यह कार्यक्रम छोड़ दिया और लंदन चली गई।


निर्मला सीतारमण 2008 में भाजपा में शामिल हुई 2014 तक पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रही। 2014 में उन्हें कनिष्ठ मंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया और उसी वर्ष जून में आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुनी गई। मई 2016 में 11 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से लड़ने के लिए भाजपा द्वारा नामित 12 उम्मीदवारों में से एक थी। उन्होंने कर्नाटक से अपनी सीट पर सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा। उन्होंने भारत की रक्षा मंत्री के रूप में काम किया और 2019 में भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए बालाकोट एयर स्ट्राइक का नेतृत्व के भी किया | वर्तमान में भारत के वित्त मंत्रियों को कारपोरेट मामलों के मंत्री के रूप में कार्यरत है। उन्होंने भारत के 5 वर्षिय बजट भी पेश किए हैं।


सीतारमण को फोर्स की 2022 की विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया। फॉर्चून ने उन्हें भारत की सबसे शक्तिशाली महिला का नाम दिया। यह एक कुशल अर्थशास्त्री,राजनीतिज्ञ,बीजेपी की वरिष्ठ नेता भी है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने उन्हें 2019 में वरिष्ठ पूर्व छात्र पुरस्कार से भी सम्मानित किया। दुनिया की 100 सबसे अधिक शक्तिशाली महिलाओं में इनका 34 स्थान है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने वर्ष का बिजनेस रिफॉर्मर पुरस्कार भी जीता | कॉर्पोरेट उत्कृष्टता के लिए 2021 के लिए इकोनामिक टाइम्स में पुरस्कार लिया फोब्र्स की सूची में वह लगातार 34,32,36,41 पायदान पर रही।


इनका विवाह परकला प्रभाकर से हुआ। वह उनके एक बेटी भी है। प्रभाकर ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री के संचार सलाहकार के रूप में कार्य किया। निर्मला ने लंदन के रिजेट स्टीट में होम डेकोर स्टोर हेबिटेट में सेल पर्सन के रूप में भी काम किया। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम में एग्रीकल्चरल इंजीनियर संगठन में अर्थ शास्त्री के सहायक के रूप में भी काम किया। यूके के अपने प्रवास के दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूसी के वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में वह कुछ समय व बीबीसी वर्ल्ड सर्विसेज में भी काम किया।


भारतीय महिलाओं के लिए वह प्रेरणा स्रोत है जिन्होंने इस भारत देश का नाम कई बार आगे बढ़ाया। हम सभी महिलाएं उनके आदर्शों पर चलकर स्वयं के भविष्य का निर्माण भी इसी तरह करेंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Believe in Humanity....

BE FREE; Happy Period with Sanitary Napkins!!

Save the innocent Sparrow Birds