प्रशिक्षण से सशक्तिकरण तक: कौशल विकास में ग्रामीण महिलाओं की यात्रा



राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा अजमेर के ग्रामीण भागो में उनके जीवन को निखारने व् विकासशील बनाने हेतु संस्था की टीम द्वारा 20 गांव में 650 महिलाओ के साथ जीवन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया। जिसमे उनको विभिन गतिविधियों के माध्यम से जीवन को बेहत्तर बनाने हेतु कई गतिविधिया उनके साथ करवाई जाती है। यह कार्यक्रम उनमे चेतना का विकास करता है और अपने जीवन को एक दिशा देने का काम करता है यह परम्परागत तरीको को पीछे छोड़ विकास की नै तकनीक व् मुद्दों पर चर्चा करता है। 


इस प्रशिक्षण में लगभग एक गांव की 30 महिलाओ को इस कार्यक्रम में सम्मिलित किया जाता है और इनको कई गतिविधियों जैसे एक्टिविटी गेम्स ,रिंग,गिलास गेम्स  के माद्यम से , मैजिक , सांप सीढ़ी ,बैलून ,कांच की गोलियों के द्वारा रेस ,पेपर मार्कर इत्यादि के द्वारा उनका ज्ञान वर्द्धन किया जाता है इसमें 18 से 45 वर्ष की सभी बालिका व् महिलाये भाग लेती है। इस उत्त्साह वर्द्धन कार्यक्रम के माध्यम से उन सभी में जागरूकता का विकास होता है। व् अपने जीवन के नए नए आयामों का चुनाव करती है। ताकि अपने जीवन को और बेहतर और सुचारु रूप से चला सके। 


जीवन को जीने के लिए एक व्यवस्थ्ति क्रम का होना नितांत आवश्य्क है यह हमे तभी प्राप्त होता है जब हमारा दृष्टिकोण हमारे कार्य के अनुरूप सकारात्मक तरीके से संचालित होता हो ,इसके लिए हम सदा प्रयत्न शील रहना होगा अव्यवस्थ्ति जीवन में हमे कभी श्रेष्ठता की परिकल्पना नहीं कर सकते है। हमारे चारों और का वातावरण भी इसको कभी कभी प्रभावित कर सकता है। राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा इस कार्यक्रम में इन्ही बातो पर फोकस किया जाता है। व् जीवन कौशल  के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाती है और इसे प्रभावी बनाने के लिए उन विषयो पर पूर्ण रूप  से आपसी बातचीत कर इसका समाधान निकाला जाता है। 


भारत एक विकास शील राष्ट्र है अब समय वो नहीं रहा की हर घर पर ही इन समस्याओं को सुलझाया जा सके। अब राष्ट्र का हर नागरिक शिक्षित है और अपने जीवन को लेकर बहुत सचेत है नए दृष्टिकोण नै विचार धाराये हमे नए आयामों तक ले जाती है। जो की इस बदलते वक़्त के लिए बहुत जरुरी है। एक समृद्ध राष्ट्र के लिए जीवन कौशल उसकी विशेषता को दर्शता है। संस्था का यह प्रयास जनचेतना ने उत्त्साह संचारित कर उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthan Samgrah Kalyan Sansthan (RSKS

Stand Together Against COVID-19

The Victory !! Dussehra Mahotsav !!