नई आशा की किरण जगाना पौधारोपण सबको अपनाना



वृक्ष हमारे जीवन के लिए अतिआवश्यक है यह जीवन कि जान है धरती पर इसके बिना जीवन की कल्पना करना सार्थक नहीं यह हमें प्राणदायक वायु प्रदान करते है और जीवन संचारित करने हेतु बहुत सी वस्तुएँ भी इन से प्राप्त होती है जैसे ईधन के लिए लकड़ी ,खाने योग्य फल ,बीज ,छाल ,पत्ते ,और भीं प्राप्त वस्तुएँ, धरती पर मानव द्वारा अपने स्वार्थ पूर्ति  हेतु इसका हास्स किया जा रहा है निरंतर वृक्षो को काटा जा रहा है जिससे जलवायु परिवर्तन हो रहा है व् इसका विनाश सम्पूर्ण मानव जाति  पर पड़ रहा है यदि ऐसा ही चलता रहा तो पृथ्वी पर जीवन एक दिन संभव नहीं रह पायेगा। इस कड़ी में  राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा  श्रृंखला बृद्ध तरीके से गांव , शहरी ,कस्बों ,ढाणियों में पौधारोपण सर्वे कार्यक्रम करने हेतु प्रोसाहित किया जा रहा है।जिसको यह अपने घर ,खेतों के आसपास ,सड़क किनारे लगाकर उसका लालन पालन करे। 


राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा 7 गांव के 65 कास्तकारों का सर्वे किया गया है   जिसमे उनको फलदार पौधो का वितरण किया और उनके लालन पालन के लिए उनको प्रेरित भी किया।  और पशुओं से इनकी रक्षा कर इनकी वृद्धि में सहयोग करे, बड़े होकर ये फल फूलने लगेंगे और फलों से आच्छादित होंगे और इससे हमें लाभ मिलेगा।  वायुमंडल में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी। जिसे इसकी सुचना धीरे धीरे सभी तक जाएगी और सभी इसकी और आकर्षित होंगे। इस कार्य को करने से पहले सभी इसके लाभ व् नुकसान का अंदाजा लगा सके और इस जनकल्याणकारी कार्य में अपना भरपूर सहयोग प्रदान करे। 


पौधारोपण करने से वायुमंडल में प्रदूषण की मात्रा का स्तर गिरेगा और स्वच्छ वायु हमे प्राप्त होगी। इसमे हमारी प्राण वायु का विस्तार  होगा और स्वास रोगों से हमें मुक्ति मिलेगी व् जीवन स्तर में सुधारीकरण होगा। 


यह कार्य समाज को एक प्रेरणा देता है की इस भगवान् के द्वारा बनाई हर वस्तु हमारे जीवन के लिए कितनी जरुरी है अंत इस कार्य को सफल बना कर हम अपना आने वाला भविष्य सवाँर सकते है और हमारी पीढ़ी को एक अच्छा जीवन दे सकते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Believe in Humanity....

BE FREE; Happy Period with Sanitary Napkins!!

Save the innocent Sparrow Birds